[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार शिक्षा विभाग के अवर सचिव 20000 घूस लेते गिरफ्तार, पटना के गर्दनीबाग में SVU का एक्शन

बिहार शिक्षा विभाग के अवर सचिव 20000 घूस लेते गिरफ्तार, पटना के गर्दनीबाग में SVU का एक्शन

0
बिहार शिक्षा विभाग के अवर सचिव 20000 घूस लेते गिरफ्तार, पटना के गर्दनीबाग में SVU का एक्शन
सांकेतिक फोटो

Bihar Vigilance Raid: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (SVU) ने बड़ी कार्रवाई की है. पटना में शिक्षा विभाग के वेतन सत्यापन कोषांग (Salary Verification Cell) में तैनात अवर सचिव अमोद मिश्रा को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. नालंदा जिले के बिहार शरीफ के नई सराय निवासी उमा शंकर उमरेबी ने विजिलेंस से शिकायत की थी. उनका आरोप था कि उनके बकाया एरियर का भुगतान करने के बदले अवर सचिव अमोद मिश्रा 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं.

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने पूरे मामले की जांच कराई. जांच में रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई. इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक श्याम बाबू प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई.

गर्दनीबाग में रंगे हाथ पकड़े गए

शिकायत मिलते ही विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया. पटना के गर्दनीबाग थाना के इन्क्लेव मोड़ के पास जैसे ही अमोद मिश्रा ने शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये लिए, टीम ने उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी अधिकारी से पूछताछ की जा रही है. इसके बाद उन्हें पटना के विशेष निगरानी न्यायालय में पेश किया जाएगा.

2026 का 74वां ट्रैप केस

विजिलेंस के मुताबिक 2026 में यह 79वीं FIR दर्ज की गई है. रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ने का यह इस साल का 74वां ट्रैप है. इस साल अब तक 74 आरोपियों को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया जा चुका है. इनके पास से कुल 28 लाख 5 हजार 300 रुपये की रिश्वत राशि बरामद हुई है. पिछले साल 2025 में विजिलेंस ने 101 ट्रैप केस दर्ज किए थे. उन मामलों में कुल 37 लाख 80 हजार 300 रुपये की रिश्वत राशि बरामद की गई थी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

विजिलेंस ने लोगों से की अपील

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी काम के बदले रिश्वत मांगता है, तो बिना डरे इसकी शिकायत करें. शिकायत विजिलेंस कार्यालय, 6 सर्कुलर रोड, पटना में की जा सकती है. इसके अलावा मोबाइल नंबर 7765953261, व्हाट्सएप नंबर 9473494167 और ईमेल spvig-bih@nic.in पर भी शिकायत भेजी जा सकती है.

इसे भी पढ़ें: CM सम्राट बोले- मंत्री-विधायक से लेकर अधिकारी तक को गड़बड़ करने पर छोड़ा नहीं जाता

Previous article बिहार की 25000 करोड़ रुपये से बदलेगी तस्वीर, इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट होने से लाखों को मिलेगा रोजगार
Next article हजारीबाग ओपन जेल की सुविधाओं पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगी स्टेटस रिपोर्ट
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel