[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Politics: सदन के अंदर एक ही फ्रेम में दिखा तीन दलों का ‘परिवारवाद’, पिता आगे, मां पीछे, बगल में बैठी समधन

Bihar Politics: सदन के अंदर एक ही फ्रेम में दिखा तीन दलों का ‘परिवारवाद’, पिता आगे, मां पीछे, बगल में बैठी समधन

0
Bihar Politics: सदन के अंदर एक ही फ्रेम में दिखा तीन दलों का ‘परिवारवाद’, पिता आगे, मां पीछे, बगल में बैठी समधन
एक ही फ्रेम में दिखा तीन दलों का परिवारवाद

Bihar Politics: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन ऐसा अनोखा दृश्य देखने को मिला, जिसने पूरे सदन का ध्यान खींच लिया. लाइव प्रसारण के दौरान स्क्रीन पर एक ही फ्रेम में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम), राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) और जेडीयू के प्रमुख नेताओं के परिवारजन साथ नजर आए. यह संयोग था या व्यवस्था. लेकिन इस दृश्य ने एक बार फिर प्रदेश की राजनीति में परिवारवाद पर बहस को हवा दे दी.

एक फ्रेम में दिखे दीपक प्रकाश और उनकी मां स्नेहलता

सदन में सीटों की नई व्यवस्था के कारण जीतनराम मांझी की समधन और बाराचट्टी की विधायक ज्योति मांझी और उनकी पतोहू, इमामगंज की विधायक दीपा मांझी एक ही लाइन में अगल-बगल बैठी दिखाई दीं. उनके ठीक आगे की पंक्ति में रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के मंत्री बेटे दीपक प्रकाश बैठे थे, जबकि कुछ कदम पीछे उनकी मां और रालोमो विधायक स्नेहलता कुशवाहा थीं. स्नेहलता जैसे ही विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार के निर्वाचन पर बोलने उठीं, लाइव फ्रेम में उनके सामने बैठे बेटे दीपक प्रकाश भी साथ दिखाई दे गए.

Nepotism
एक ही फ्रेम में दिखा तीन दलों का परिवारवाद

एक साथ दिखाई दिए हम, रालोमो और जेडीयू के परिवारजन

इतना ही नहीं, स्नेहलता कुशवाहा की दाहिनी ओर जेडीयू एमएलसी दिनेश सिंह और लोजपा सांसद वीणा सिंह की बेटी, गायघाट की विधायक कोमल सिंह भी मौजूद थीं. इस तरह तीन दलों- हम, रालोमो और जेडीयू के परिवारजन कुछ ही मीटर की दूरी में एक साथ दिखाई दिए, जिसकी चर्चा सदन के बाहर तक फैल गई.

इस बार के चुनाव में एनडीए और महागठबंधन दोनों का दिखा परिवारवाद

इस बार के चुनाव में एनडीए और महागठबंधन दोनों खेमों में नेताओं के परिजनों की बड़ी संख्या में जीत और हार हुई. सम्राट चौधरी, तेजस्वी यादव, नितिन नबीन, श्रेयसी सिंह, चेतन आनंद, विभा देवी, ओसामा शहाब सहित कई नेताओं की जीत हुई. वहीं हारने वालों में तेज प्रताप यादव, वीणा देवी, अजीत सिंह, शिवानी शुक्ला, फराज फातमी और कई परिचित नाम शामिल रहे.

Also Read: Patna News: पटना में गलती से भी न करें छेड़खानी, इन 20 जगहों पर सादे लिबास में तैनात रहेगी महिला पुलिस

Previous article Bihar Teacher: बिहार में अब ऐसा करने पर टीचर के साथ प्रिंसिपल की भी जायेगी नौकरी, शिक्षा विभाग का तगड़ा एक्शन
Next article 80000 लोगों के सामने रूह कंपाने वाला तालिबानी न्याय, 13 साल के बच्चे ने परिवार के कातिल का लिया बदला
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel