[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Teacher: बिहार में अब ऐसा करने पर टीचर के साथ प्रिंसिपल की भी जायेगी नौकरी, शिक्षा विभाग का तगड़ा एक्शन

Bihar Teacher: बिहार में अब ऐसा करने पर टीचर के साथ प्रिंसिपल की भी जायेगी नौकरी, शिक्षा विभाग का तगड़ा एक्शन

0
Bihar Teacher: बिहार में अब ऐसा करने पर टीचर के साथ प्रिंसिपल की भी जायेगी नौकरी, शिक्षा विभाग का तगड़ा एक्शन
बिहार शिक्षा विभाग

Bihar Teacher: पटना में सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के अटेंडेंस पर शिक्षा विभाग की ओर से कड़ी नजर रखी जा रही है. विभाग को शिक्षकों की ओर से फर्जी अटेंडेंस बनाने की शिकायत मिलने के बाद कड़ा रुख अपनाया है. अब ई-शिक्षा कोष पर कोई भी शिक्षक फोटो या किसी तरह से भी फर्जी अटेंडेंस दर्ज कराते हैं तो शिक्षक के साथ ही उस स्कूल के प्रधानाध्यापक को भी दोषी मानकर सेवा मुक्त कर दिया जायेगा.

मॉनिटरिंग सेल की रहेगी कड़ी नजर

जानकारी के मुताबिक, दिसंबर महीने में विभाग की ओर से जिला स्तर पर गठित किये गये मॉनिटरिंग सेल शिक्षकों की उपस्थिति पर कड़ी नजर बना कर रखेगी. इसके साथ ही बिना छुट्टी स्वीकृत कराये स्कूल से अनुपस्थित रहेंगे तो उनको जवाब तलब किया जायेगा. इतना ही नहीं, उस दिन की सैलरी भी काट दी जायेगी. जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से सभी बीइओ को लेटर जारी कर शिक्षकों के अटेंडेस को लेकर सजग रहने को कहा गया है.

टीचर या प्रिंसिपल को नहीं दी जायेगी रियायत

साथ ही इस निर्देश को नजर अंदाज करने पर किसी तरह की कोई रियायत शिक्षक या स्कूल के प्रधानाध्यापकों को नहीं दी जायेगी. मालूम हो, जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षण कार्य की निगरानी अब टैबलेट से की जायेगी. शिक्षा विभाग ने पायलट प्रोजेक्ट को अब विस्तार देने का काम शुरू कर दिया है. पहले की बात करें तो, पायलट प्रोजेक्ट के तहत जिले में पांच स्कूलों में एक-एक टैबलेट बांटा गया था.

ट्रांसफर-पोस्टिंग पर क्या बोले थे शिक्षा मंत्री?

इस तरह से शिक्षा विभाग पूरी तरह से एक्शन मोड में है. इससे पहले शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था, ‘विभाग की तरफ से बनायी गयी तबादले की गाइडलाइन पूरी तरह पारदर्शी है. तबादले में ज्यादातर शिक्षकों का पूरा ख्याल रखा गया है. तबादले स्कूल की जरूरत के हिसाब से किये गये. दूरदराज के स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति अनिवार्य है. इसलिए वहां भी शिक्षक रखे गये. तबादले करते समय यह भी ध्यान रखा गया कि स्टूडेंट-टीचर का अनुपात भी न गड़बड़ाए. ‘

Also Read: Bhai Virendra: ‘पगला गये हो क्या’, लालू-तेजस्वी के महुआबाग वाले बंगले को लेकर RJD विधायक भाई वीरेंद्र पत्रकारों पर भड़के

Previous article IIT Kanpur Placement 2025: कैंपस प्लेसमेंट में छात्रों की बल्ले-बल्ले, पहले ही दिन 672 जॉब ऑफर
Next article Bihar Politics: सदन के अंदर एक ही फ्रेम में दिखा तीन दलों का ‘परिवारवाद’, पिता आगे, मां पीछे, बगल में बैठी समधन
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel