[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार में 6715 करोड़ रुपये से बदलेगी गांवों की तस्वीर, नई रोजगार योजना लागू, सरकार ने बताया पूरा रोडमैप

बिहार में 6715 करोड़ रुपये से बदलेगी गांवों की तस्वीर, नई रोजगार योजना लागू, सरकार ने बताया पूरा रोडमैप

0
बिहार में 6715 करोड़ रुपये से बदलेगी गांवों की तस्वीर, नई रोजगार योजना लागू, सरकार ने बताया पूरा रोडमैप
योजना का शुभारंभ करते मंत्री श्रवण कुमार और अधिकारीगण

Bihar VB-GRAMG Yojana: बिहार में ग्रामीण विकास को नई रफ्तार देने के लिए विकसित भारत-ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका गारंटी (VB-GRAMG) योजना गुरुवार से लागू हो गई. अधिवेशन भवन में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने इसका औपचारिक शुभारंभ किया. इस दौरान केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान तिरुपति से ऑनलाइन जुड़े.

ग्रामीण विकास के लिए सरकार की तैयारी

नई योजना को लागू करने के लिए केंद्र सरकार ने बिहार के लिए 6,715 करोड़ रुपये का अंतरिम बजट तय किया है. सरकार का कहना है कि इस राशि से गांवों में रोजगार बढ़ाने और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का काम किया जाएगा. मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि राज्य सरकार ने भी अपने बजट में अकुशल मजदूरों की मजदूरी के लिए पर्याप्त राशि का प्रावधान कर दिया है, ताकि योजना के संचालन में किसी तरह की दिक्कत न आए.

अब बिहार सरकार भी देगी अपना हिस्सा

मंत्री ने बताया कि पहले मनरेगा जैसी योजना में मजदूरी मद में बिहार सरकार को कोई हिस्सा नहीं देना पड़ता था. लेकिन नई VB-GRAMG योजना में राज्य सरकार को हर साल करीब 4,500 करोड़ रुपये का योगदान देना होगा. इसके लिए वित्तीय तैयारी पहले ही कर ली गई है.

गांवों में बनेंगे स्थायी विकास कार्य

सरकार का फोकस केवल रोजगार उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं रहेगा. नई योजना के तहत ग्राम पंचायतों में स्थायी बुनियादी ढांचे का निर्माण प्राथमिकता होगा. इसमें ग्रामीण सड़कें, सार्वजनिक सुविधाएं और अन्य विकास कार्य शामिल किए जाएंगे, ताकि गांवों को लंबे समय तक लाभ मिल सके.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आपदा प्रबंधन पर भी रहेगा जोर

योजना के तहत ग्राम पंचायतों को आपदा प्रबंधन से जुड़ी नई परियोजनाएं अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा. सरकार चाहती है कि बाढ़, सूखा और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए गांव पहले से बेहतर तरीके से तैयार रहें.

20 साल बाद नई शुरुआत

कार्यक्रम में योजना से जुड़े कंपेंडियम का भी विमोचन किया गया. ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने कहा कि मनरेगा की 20 साल की यात्रा के बाद यह नई योजना शुरू हुई है. उन्होंने इसे ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि इससे गांवों में रोजगार के साथ विकास कार्यों को भी नई गति मिलेगी.

Also Read: कार वालों को 125 तो ट्रक वालों को 425 रुपये टोल, बिहार में स्टेट हाईवे की नई रेट लिस्ट जारी, जानिए आपकी गाड़ी पर कितना लगेगा चार्ज

Previous article ‘बच्चों को तालीम देंगे तभी बदलेगा समाज’, यूथ विजन 2026 सम्मेलन में शिक्षा पर जोर
Next article 4 लाख से ज्यादा छात्रों को मिला लोन, जानें क्या है PM विद्यालक्ष्मी योजना
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel