[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education 4 लाख से ज्यादा छात्रों को मिला लोन, जानें क्या है PM विद्यालक्ष्मी योजना

4 लाख से ज्यादा छात्रों को मिला लोन, जानें क्या है PM विद्यालक्ष्मी योजना

0
4 लाख से ज्यादा छात्रों को मिला लोन, जानें क्या है PM विद्यालक्ष्मी योजना
कॉलेज स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो और PM विद्यालक्ष्मी योजना का लोगो (Image: Canva and X)

PM Vidyalaxmi Scheme: शिक्षा मंत्रालय की तरफ से एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी गई है कि 16,108 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि पहुंचाई गई है. इसके अलावा Digital Rupee Wallet के जरिए 55 करोड़ रुपये से ज्यादा की ब्याज सब्सिडी भी सीधे छात्रों के खाते तक पहुंचाई गई है. आइए जानते हैं पीएम विद्यालक्ष्मी योजना (PM Vidyalaxmi Scheme) क्या है.

What is PM Vidyalaxmi Scheme: क्या है प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना?

प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना छात्रों के लिए शुरू की गई एक डिजिटल शिक्षा लोन योजना है. इसका उद्देश्य यह है कि योग्य छात्र बिना किसी संपत्ति को गिरवी रखे और बिना किसी गारंटर के अपनी उच्च शिक्षा के लिए लोन ले सकें. इस योजना के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल बनाया गया है.

इस योजना का लाभ उठाने के लिए छात्र आवेदन कर सकते हैं और अलग-अलग बैंकों के शिक्षा लोन विकल्प देख सकते हैं. इस योजना के तहत कॉलेज की फीस के साथ-साथ हॉस्टल, मेस, लैपटॉप, किताबें और पढ़ाई से जुड़े दूसरे जरूरी खर्चों के लिए भी लोन लिया जा सकता है.

PM Vidyalaxmi Scheme Benefits: इस योजना के फायदे

प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना में छात्रों को कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं. खास बात ये है कि इस लोन के लिए किसी संपत्ति को गिरवी रखने या गारंटर देने की जरूरत नहीं होती. 7.5 लाख रुपये तक के लोन पर सरकार की तरफ से 75 प्रतिशत तक की क्रेडिट गारंटी दी जाती है.

शिक्षा मंत्रालय ने दी PM Vidyalaxmi की जानकारी

जिन परिवारों की सालाना आय 8 लाख रुपये तक है, उन्हें पढ़ाई की अवधि और उसके बाद एक साल तक 3 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी का लाभ मिलता है. अगर परिवार की सालाना आय 4.5 लाख रुपये तक है और छात्र तकनीकी या प्रोफेशनल कोर्स कर रहा है, तो उसे दूसरी सरकारी योजना के तहत पूरी ब्याज सब्सिडी भी मिल सकती है.

PM Vidyalaxmi Scheme Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए और उसकी उम्र 18 से 23 साल के बीच होनी चाहिए.
  • छात्र का चयन सरकार द्वारा तय किए गए 860 उच्च शिक्षण संस्थानों में से किसी एक में मेरिट के आधार पर होना चाहिए.
  • छात्र ने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई सरकारी स्कूल से पूरी की हो.
  • 3 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी पाने के लिए परिवार की सालाना आय 8 लाख रुपये या उससे कम होनी चाहिए.
  • आवेदक पहले से किसी दूसरी केंद्रीय या राज्य सरकार की समान ब्याज सब्सिडी या स्कॉलरशिप स्कीम का लाभ नहीं ले रहा हो.

PM Vidyalaxmi Scheme Details Check Here

पीएम विद्यालक्ष्मी के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

पीएम विद्यालक्ष्मी योजना में आवेदन करते समय कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने होते हैं. इनमें आधार कार्ड, पैन कार्ड और पता प्रमाण पत्र शामिल हैं. इसके अलावा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट, कॉलेज का एडमिशन ऑफर लेटर, फीस का विवरण और आय प्रमाण पत्र भी देना होता है.

यह भी पढ़ें: जेब नहीं, टैलेंट तय करेगा भविष्य, ओडिशा में छात्रों की पढ़ाई होगी फ्री

Previous article बिहार में 6715 करोड़ रुपये से बदलेगी गांवों की तस्वीर, नई रोजगार योजना लागू, सरकार ने बताया पूरा रोडमैप
Next article बांका-अमरपुर 33 केवी हाई-टेंशन लाइन की मरम्मत शुरू, बिजली व्यवस्था होगी और बेहतर
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel