[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार में घूमने आने वालों को मिलेगा गाड़ी और घर, लोकल डिश का ले सकेंगे मजा, इन जिलों को मिलेगी सुविधा

बिहार में घूमने आने वालों को मिलेगा गाड़ी और घर, लोकल डिश का ले सकेंगे मजा, इन जिलों को मिलेगी सुविधा

0
बिहार में घूमने आने वालों को मिलेगा गाड़ी और घर, लोकल डिश का ले सकेंगे मजा, इन जिलों को मिलेगी सुविधा
नालंदा खंडहर घूमने पहुंचे टूरिस्टों की तस्वीर (फोटो-एक्स)

Bihar Tourism: बिहार में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई पहल कर रही है. इस बीच अब खास टूरिस्ट पैकेज की व्यवस्था की गई है. बिहार में दूसरे राज्यों या फिर विदेशों से आने वाले पर्यटकों को कई तरह की सुविधाएं दी जायेंगी. उन्हें घूमने के लिए अब बाइक, कार और रहने के लिए किराये पर घर भी मिलेगा. बिहार सरकार के दिशा-निर्देश पर पर्यटन और परिवहन विभाग ने मिलकर तैयारी शुरू कर दी है.

पहले फेज में इन जिलों में मिलेगी सुविधा

पहले फेज में पटना, राजगीर, नालंदा, गया, बोधगया, बाल्मिकीनगर, वैशाली, मोतिहारी, सीतामढ़ी को इस योजना से जोड़ने का निर्णय लिया गया है. इन जिलों के सभी पर्यटन स्थलों पर रेंट-ए-कैब स्कीम और रेंट-ए-मोटर साइकिल स्कीम लागू करने के साथ ही रेट-ए-होम स्कीम भी लागू करेगा. जहां पर्यटकों को दो-चार दिन रहने के दौरान घर जैसा माहौल मिल सकें.

इसको लेकर विभागीय स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है, ताकि बिहार पहुंचे पर्यटकों को घूमने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो. इन शहरों में यह स्कीम चलने के बाद धीरे-धीरे सभी पर्यटन क्षेत्रों में इसे लागू कर दिया जायेगा. इसको लेकर अगले महीने में बैठक आयोजित की जायेगी.

इस तरह मिलेगा रेंट पर घर

जानकारी के मुताबिक, पर्यटकों को अगर होटल में नहीं घर के माहौल के बीच रहने का मन होगा, तो उनके लिए दूसरे राज्यों की तरह बिहार में रेंट पर घर किराये पर मिलेगा. पर्यटकों को घर में मिलने में परेशानी नहीं हो और वह आराम से रह सकें इसके लिए भी पर्यटन विभाग उन सभी घरों को निबंधन करेगा, जिन घरों में पर्यटकों को रहने की सुविधा मिलेगी. उनका परिवार का सत्यापन होगा और उनका पूरा डिटेल स्थानीय थाना में रहेगा.

फेमस लोकल डिश का ले सकेंगे मजा

साथ ही, पर्यटकों को स्थानीय व्यंजनों से जोड़ने की व्यवस्था की जायेगी. यानी कि फेमस लोकल डिश का मजा पर्यटक ले सकेंगे. इस तरह से खाने को लेकर पर्यटकों को कोई परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी. इन सुविधाओं को लेकर पर्यटन विभाग जोर-शोर से जुटा है.

यह हो सकेगा फायदा

  • स्कीम शुरू होने से आमलोग भी बाइक या कार को किसी फर्म को देकर पैसा कमा पायेंगे.
  • पर्यटक खुद बाइक और कार चला पायेंगे और बिहार में कहीं भी घूमने जा पायेंगे.
  • बाइक से घूमने वालों को परेशानी नहीं होगी और वह बिहार में ऑनलाइन बाइक बुक कर पायेंगे.
  • परिवहन विभाग की वेबसाइट पर सभी रजिस्टर्ड फर्म की जानकारी और उनका नाम रहेगा.
  • ऑनलाइन किराया और गाड़ी बुक पहले से ही कर पायेंगे.

Also Read: भोजपुर से बक्सर तक बनेगा ‘विश्वामित्र पथ’, मरीन ड्राइव से जुड़ेगा कॉरिडोर, होगा ये फायदा

Previous article WhatsApp की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को बनाएं चाक-चौबंद, तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
Next article बंकू’ बनकर ‘अनुपमा’ में छाए दुश्यंत वाघ, बताया रूपाली गांगुली के साथ कैसा है बॉन्ड
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel