[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment बंकू’ बनकर ‘अनुपमा’ में छाए दुश्यंत वाघ, बताया रूपाली गांगुली के साथ कैसा है बॉन्ड

बंकू’ बनकर ‘अनुपमा’ में छाए दुश्यंत वाघ, बताया रूपाली गांगुली के साथ कैसा है बॉन्ड

0
बंकू’ बनकर ‘अनुपमा’ में छाए दुश्यंत वाघ, बताया रूपाली गांगुली के साथ कैसा है बॉन्ड
अनुपमा और बंकू, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama: सीरियल अनुपमा में ‘बंकू’ का किरदार निभा रहे दुष्यंत वाघ इन दिनों काफी चर्चा में हैं. शो में वह रूपाली गांगुली और सचिन त्यागी के साथ काम कर रहे हैं. उन्होंने अपने किरदार को लेकर बात की. इसके अलावा उन्होंने सचिन और रूपाली के साथ काम करने के अपने अनुभव को लेकर भी बात की.

‘अनुपमा’ का हिस्सा बनना मेरे लिए बड़ा मौका

दुश्यंत वाघ ने बताया कि ‘अनुपमा’ जैसे बड़े और लोकप्रिय शो का हिस्सा बनना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है इससे बेहतर मौका मेरे लिए नहीं हो सकता था. ‘अनुपमा’ देश का सबसे पसंदीदा शो है और यह सबसे लोकप्रिय चैनल पर आता है. यहां की टीम और लोग भी बेहतरीन हैं. बंकू एक शानदार किरदार है, जिसकी कहानी बहुत प्यारी है. एक कलाकार को इससे ज्यादा और क्या चाहिए?”

अपने किरदार को लेकर क्या बोले दुश्यंत वाघ ?

अपने किरदार बंकू के बारे में बात करते हुए दुश्यंत ने कहा, “बंकू पानी की तरह है, बिल्कुल साफ दिल का इंसान. उसके मन में जो होता है, वही उसके चेहरे पर दिखता है. वह एक बच्चे की तरह भोला है. उसे एक परिवार की चाह है और दिग्विजय, अनुपमा दीदी और जया उसके लिए वही परिवार बन जाते हैं.”

को-स्टार्स के साथ खास बॉन्डिंग

शो में दुश्यंत के कई सीन रूपाली गांगुली के साथ हैं, जो अनुपमा का मुख्य किरदार निभा रही हैं. उनके साथ काम करने के अनुभव को लेकर उन्होंने कहा, “रूपाली जी बहुत प्यारी हैं. वह सेट के बाहर भी मेरी दीदी जैसी हैं. पहले सीन से ही उन्होंने मुझे इतना सपोर्ट और समझ दी कि कभी ऐसा नहीं लगा कि मैं किसी सीनियर कलाकार के साथ काम कर रहा हूं.” इसके अलावा उन्होंने सचिन त्यागी के बारे में कहा, “मुझे सचिन त्यागी सर का भी जिक्र करना होगा. वह बहुत अच्छे इंसान हैं. पहले दिन से ही हमारे बीच अच्छा रिश्ता बन गया. उनके साथ काम करना मेरे लिए सीखने का बेहतरीन अनुभव है.”

यह भी पढ़ें- Anupama: कैफे के फैसले ने बढ़ाई दूरियां, राही और अनुपमा के बीच छिड़ी जंग

Previous article ट्रंप सरकार का ईरान पर बयान: ‘हम जंग नहीं लड़ रहे’, वॉर पावर्स एक्ट की डेडलाइन पर US में छिड़ा कानूनी विवाद
Next article शोहरत की बुलंदी पर थीं अनुष्का शर्मा, फिर अचानक फिल्मों से बना ली दूरी
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel