कौशल विकास से देश का नंबर वन राज्य बनेगा बिहार
बिहार के युवाओं का कौशल विकास जरूरी है. बिना युवाओं को कौशल से लेस किये, राज्य का सतत विकास संभव नहीं है. जल्द ही, बिहार कौशल में भी नंबर वन बनेगा.
संवाददाता, पटना
बिहार के युवाओं का कौशल विकास जरूरी है. बिना युवाओं को कौशल से लेस किये, राज्य का सतत विकास संभव नहीं है. जल्द ही, बिहार कौशल में भी नंबर वन बनेगा. वहीं, हाल के दिनों में बिहार के युवाओं के कौशल विकास के लिए इंडस्ट्री पार्टनर सामने आ रहे हैं, जो सराहनीय है. ये बातें सोमवार को विश्व युवा कौशल दिवस पर दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान में कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने कहीं. कौशल जागरूकता रथ को मंत्री ने झंडी दिखा रवाना किया. रथ कौशल विकास कार्यक्रमों से लोगों को जनजागृति करेगी. रथ 15 अगस्त तक राज्यभर में जायेगी. मौके पर इंडिया स्किल फिल्म की स्क्रीनिंग और कॉफ़ी टेबल बुक का भी अनावरण किया गया. मिशन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजयी को सम्मानित किया गया. मौके पर डॉ बी. राजेंद्र, राजीव रंजन, आलोक कुमार, श्याम बिहारी मीणा आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
