बिहार में कक्षा 1 से 8 तक की क्वार्टरली एग्जाम 7 जुलाई से शुरू, SCERT ने जारी किया शेड्यूल

Bihar Quarterly Exam 2026: बिहार के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक की त्रैमासिक परीक्षा 7 जुलाई से 13 जुलाई तक होगी. SCERT ने परीक्षा का पूरा शेड्यूल और दिशा-निर्देश जारी किया है.

By Karuna Tiwari | July 5, 2026 2:31 PM

पटना से अंबर की रिपोर्ट
Bihar Quarterly Exam 2026: राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8वीं तक की त्रैमासिक परीक्षा सह मूल्यांकन 7 जुलाई से शुरू होगी. यह परीक्षा 13 जुलाई तक चलेगी. परीक्षा का पूरा शेड्यूल राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) द्वारा जारी किया गया है.

7 से 13 जुलाई तक चलेगी त्रैमासिक परीक्षा

SCERT के अनुसार परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा. पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक होगी. सभी स्कूलों को निर्धारित समय-सारणी का पालन करना अनिवार्य होगा.

कक्षा 1 और 2 के लिए मौखिक परीक्षा

कक्षा 1 और 2 के छात्रों की कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी. इन बच्चों का मूल्यांकन मौखिक परीक्षा के आधार पर उनके क्लास टीचर द्वारा किया जाएगा.

कक्षा 3 से 8 तक लिखित परीक्षा

कक्षा 3 से 8वीं तक के छात्रों के लिए विषयवार लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसके अलावा कला, कंप्यूटर और शारीरिक शिक्षा जैसे विषयों का मूल्यांकन स्कूल स्तर पर ग्रेडिंग के आधार पर किया जाएगा.

ई-शिक्षाकोष पोर्टल से मिलेंगे प्रश्न पत्र

परीक्षा के प्रश्न पत्र ई-शिक्षाकोष पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाएंगे. स्कूल इन्हें डाउनलोड कर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा आयोजित करेंगे.

परीक्षा के दौरान मिड-डे मील जारी रहेगा

सरकार ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान भी पीएम पोषण योजना (मिड-डे मील) जारी रहेगी और सभी छात्रों को समय पर भोजन उपलब्ध कराया जाएगा.

Quarterly Examination का पूरा शेड्यूल

तारीखविषय
7 जुलाईअंग्रेजी
8 जुलाईविज्ञान / संस्कृत
9 जुलाईगणित
10 जुलाईसह-शैक्षणिक गतिविधियों का मूल्यांकन
11 जुलाईपर्यावरण अध्ययन / सामाजिक विज्ञान
12 जुलाईमदरसा-मकतब सह-शैक्षणिक गतिविधियां
13 जुलाईहिंदी, उर्दू, बांग्ला

ALSO READ:डाक विभाग की प्रीमियम सेवा: 24 और 48 घंटे में डिलीवरी की गारंटी, देरी पर मिलेगा पैसा वापस