[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Politics: सम्राट चौधरी के ‘बुलडोजर एक्शन’ पर क्या बोले सांसद मनोज तिवारी? माफिया राज पर भी किया रिएक्ट

Bihar Politics: सम्राट चौधरी के ‘बुलडोजर एक्शन’ पर क्या बोले सांसद मनोज तिवारी? माफिया राज पर भी किया रिएक्ट

0
Bihar Politics: सम्राट चौधरी के ‘बुलडोजर एक्शन’ पर क्या बोले सांसद मनोज तिवारी? माफिया राज पर भी किया रिएक्ट
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी

Bihar Politics: सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनने के बाद बिहार के कई जिलों में ‘बुलडोजर एक्शन’ देखा गया. इसे लेकर कई नेताओं की तरफ से रिएक्शन आ रहे. ऐसे में बीजेपी के सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी ने कहा, यह बुलडोजर का एक्शन नहीं है. यह लॉ का एक्शन है और लॉ का एक्शन किसी पर भी हो सकता है. बिहार से माफिया राज खत्म होने पर कहा, सरकार अपना काम कर रही है, उन्हें करने दीजिए. इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता है. सुशासन की सरकार है.

इस जिले से हुई थी ‘ऑपरेशन बुलडोजर’ की शुरुआत

दरअसल, सरकार बनने के चंद घंटे बाद ही ‘ऑपरेशन बुलडोजर’ की शुरुआत समस्तीपुर से हुई थी. समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से सटे माल गोदाम चौक के पास अतिक्रमण को खाली कराया गया था. इस ऑपरेशन में रेलवे सुरक्षा बल, रेल पुलिस और स्थानीय पुलिस के जवान शामिल थे. इस दौरान अतिक्रमणकारियों से पुलिस कर्मियों की बकझक भी हुई थी. जिसके बाद अब अलग-अलग जिलों में यह ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

तेजस्वी यादव पर भी दिया रिएक्शन

मनोज तिवारी ने तेजस्वी यादव की तरफ से पार्टी विधायकों की बैठक बुलाए जाने और हार की समीक्षा पर कहा कि यह करना ही चाहिए. समीक्षा के दौरान जो कई बातें आ रही हैं, उसकी जिम्मेदारी लेने को कोई तैयार नहीं है. लेकिन पार्टियों को तो अपनी समीक्षा करनी चाहिए. साथ ही मंत्री विजय कुमार सिन्हा के विजय उत्सव समारोह में हर्ष फायरिंग पर उन्होंने कहा, कानून अपना काम कर रही है.

अखिलेश यादव के बयान पर क्या बोले?

अखिलेश यादव के बयान पर भी मनोज तिवारी ने कहा, अखिलेश जी अभी भी सुधर जाइए नहीं तो आपको उत्तर प्रदेश की जनता कभी सत्ता में नहीं आने देगी. आप लोग घुसपैठियों का समर्थन करते हैं, जो नहीं करना चाहिए. मालूम हो, अखिलेश यादव ने कहा था, वोटर लिस्ट निरीक्षण के नाम पर लोगों का नाम काटा जा रहा है. आने वाले दिनों में बाबा भीमराव अंबेडकर के अधिकार को छिन लिया जायेगा. ऐसे में आज कई मुद्दों को लेकर सांसद मनोज तिवारी ने अपनी प्रतिक्रिया दी.

Also Read: Bihar News: बिहार में अब ऐसा करने पर पुलिसकर्मियों पर गिरेगी गाज, हेडक्वार्टर से बड़ा आदेश जारी

Previous article Boho Bangles Design: बोहो बैंगल्स के न्यू डिजाइन जो आपके लुक को बनाएंगे सुपर कूल
Next article Health Tips for Winter: क्या आप भी विंटर में चेहरा ढक कर सोते हैं, तो हो जाएं सावधान
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel