[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार में लागू होगा ‘योगी मॉडल’? सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनते ही बुल्डोजर राजनीति पर तेज हुई चर्चा

बिहार में लागू होगा ‘योगी मॉडल’? सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनते ही बुल्डोजर राजनीति पर तेज हुई चर्चा

0
बिहार में लागू होगा ‘योगी मॉडल’? सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनते ही बुल्डोजर राजनीति पर तेज हुई चर्चा
सम्राट चौधरी की फाइल फोटो

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा बदलाव देखा गया. नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई एनडीए सरकार में विभागों के बंटवारे के साथ ही वह परिवर्तन सामने आया, जिसकी चर्चा लंबे समय से हो रही थी. लगभग दो दशकों तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास रहने वाला गृह विभाग अब भाजपा विधायक दल के नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंप दिया गया है. यह वही विभाग है जिसे 2005 से नीतीश ने राज्य की कानून-व्यवस्था सुधारने की रीढ़ माना था.

बिहार में ऐसा तीसरी बार हुआ है जब गृह विभाग मुख्यमंत्री के पास नहीं है. इससे पहले 1967 और 1971 में भी गृह मंत्रालय अलग मंत्रियों को सौंपा गया था. अब 2025 में यह बदलाव हुआ है.

बीजेपी के प्रति नीतीश की उदारता या मजबूरी?

राजनीतिक गलियारों में इसे भाजपा के प्रति नीतीश कुमार की उदारता, या फिर भविष्य की सत्ता समीकरणों का संकेत माना जा रहा है. एनडीए में 89 सीटें जीतकर भी मुख्यमंत्री की कुर्सी जदयू को सौंपने वाली भाजपा द्वारा गृह विभाग हासिल करना कई तरह की सियासी चर्चाओं को हवा दे रहा है. भाजपा पिछले कुछ समय से इस पोर्टफोलियो की मांग कर रही थी, ठीक उसी तरह जैसे महाराष्ट्र में भी पार्टी ने गठबंधन सरकार में गृह को अपने पास रखा था.

सीएम नीतीश ने सख्त कानून-व्यवस्था लागू की

नीतीश कुमार नवंबर 2005 में सत्ता में आने के बाद से गृह विभाग से कभी अलग नहीं हुए. इसी दौरान उन्होंने ‘जंगलराज’ के तौर पर पहचाने जाने वाले दौर को समाप्त कर सख्त कानून-व्यवस्था लागू की. फास्ट-ट्रैक कोर्ट की स्थापना, पुलिस को कार्रवाई में खुली छूट और अपराधियों पर लगातार दबाव ने उनकी छवि ‘सुशासन बाबू’ के रूप में स्थापित की. दो दशक तक राज्य में कोई बड़ा सांप्रदायिक दंगा न होना इस छवि को और मजबूत करता है.

बिहार में शुरू होगा यूपी मॉडल?

अब यह जिम्मेदारी उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास है. गृह विभाग सौंपे जाने के बाद भाजपा समर्थक इस कदम को ‘यूपी मॉडल’ की ओर बढ़ने के रूप में देख रहे हैं. योगी आदित्यनाथ की तर्ज पर अपराधियों पर कड़ा शिकंजा कसने और बुलडोजर की चर्चा भी तेज है. हालांकि असली परीक्षा यह होगी कि सम्राट चौधरी किस तरह पुलिस-प्रशासन के साथ तालमेल बैठाकर नीतीश की स्थापित लकीर को और आगे बढ़ाते हैं.

Also Read: नीतीश का पसंदीदा विभाग अब सम्राट के पास, मंगल पांडे के पास स्वास्थ विभाग बरकरार, देखें पूरी लिस्ट

Previous article Shilpi Raj Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘ओढ़नी में दागी’ मचा रहा धमाल, वीडियो है जबरदस्त
Next article ट्रंप और जोहरान के सारे हमले निकले चुनावी जुमला! फासिस्ट, जिहादी और तानाशाह कहने के बाद कैसे हो गई दोस्ती?
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel