[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri Shilpi Raj Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘ओढ़नी में दागी’ मचा रहा धमाल, वीडियो है जबरदस्त

Shilpi Raj Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘ओढ़नी में दागी’ मचा रहा धमाल, वीडियो है जबरदस्त

0
Shilpi Raj Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘ओढ़नी में दागी’ मचा रहा धमाल, वीडियो है जबरदस्त
शिल्पी राज का नया गाना, फोटो- इंस्टाग्राम

Shilpi Raj Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर सिंगर शिल्पी राज का नया गाना ‘ओढ़नी में दागी’ रिलीज हो गया है. शिल्पी ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेस को अपनी आवाज दी है, जिसमें रानी चटर्जी, आम्रपाली दुबे, अंजना सिंह का नाम शामिल हैं. अब उनका नया गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस गाने पर तेजी से लाइक्स एंड कमेंट्स आ रहे हैं. इस सॉन्ग का वीडियो आप इस खबर में देख सकते हैं.

शिल्पी राज का नया गाना ‘ओढ़नी में दागी’ मचा रहा धूम

शिल्पी राज का नया गाना ‘ओढ़नी में दागी’ यूट्यूब चैनल जीएमजे – ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन – भोजपुरी पर अपलोड किया गया है. सॉन्ग को शिल्पी ने अपनी आवाज दी है और उनके साथ विजय चौहान ने भी गाना गाया है. गाने के बोल पूजा द्विवेदी ने लिखा है और म्यूजिक विक्की वॉक्स ने दिया है. वीडियो में अंजलि पांडे और विजय चौहान नजर आए हैं. इसके कोरियोग्राफर अनुज मौर्या है और डायरेक्टर राजेश गुप्ता है.

देखें गाने का वीडियो

यूजर्स बोले- गाना सुपरहिट है

सॉन्ग पर प्रतिक्रिया देते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, मैं विजय चौहान का फैन हूं. एक यूजर ने लिखा, शिल्पी राज मैम आप बहुत अच्छा गाना गाती है. एक यूजर ने लिखा, विजय भैया ये गाना सुपरहिट है. एक यूजर ने लिखा, सुनकर मजा आ गया गाना. एक यूजर ने लिखा, गाने पर खूब सारे व्यूज आएंगे. एक यूजर ने लिखा, शिल्पी मैम की आवाज बहुत अच्छी है.

शिल्पी राज का गाना ‘सुरुज भगवान’ हुआ था वायरल

हाल ही में शिल्पी राज का गाना ‘सुरुज भगवान’ सोशल मीडिया पर रिलीज हुआ था, जिसमें आस्था सिंह नजर आई थी. ये गाना फिल्म ‘नौ देवी नव दुर्गा’ का है. इसे शिल्पी के साथ-साथ विनय विकास ने भी गाया था. सॉन्ग के लिरिक्स नागेंद्र यादव के हैं. साथ ही म्यूजिक आदर्श सिंह ने दिया है. इस फिल्म में आस्था के साथ-साथ रितेश उपाध्याय, समर्थ चतुर्वेदी हैं.

यह भी पढ़ेंShilpi Raj Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘हमार मरद काहे भावता’ हुआ रिलीज, वीडियो ने मचाया बवाल

Previous article CGBSE CG Board Datesheet 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं डेटशीट जारी, 9 बजे शुरू होगी परीक्षा
Next article बिहार में लागू होगा ‘योगी मॉडल’? सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनते ही बुल्डोजर राजनीति पर तेज हुई चर्चा
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel