[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 4 IPS समेत 6 अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों के SP बदले

बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 4 IPS समेत 6 अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों के SP बदले

0
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 4 IPS समेत 6 अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों के SP बदले
सांकेतिक तस्वीर

IPS Transfer: बिहार पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है. गृह विभाग ने चार आईपीएस और दो डीएसपी समेत कुल छह पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है. इस फैसले को राज्य में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने और प्रशासनिक संतुलन कायम रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

लखीसराय और नवगछिया को मिले नए SP

जारी आदेश के मुताबिक, लखीसराय और नवगछिया जैसे अहम जिलों में पुलिस नेतृत्व बदला गया है. आईपीएस प्रेरणा कुमार को लखीसराय का नया पुलिस अधीक्षक (SP) बनाया गया है. वहीं, आईपीएस राजेश कुमार को नवगछिया का SP नियुक्त किया गया है. राजेश कुमार इससे पहले मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो में अपनी सेवाएं दे रहे थे. दोनों अधिकारियों ने अपने-अपने जिलों में पदभार संभालना शुरू कर दिया है.

अन्य IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

इसके अलावा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. आईपीएस अवधेश दीक्षित को बिहार पुलिस मुख्यालय में SP (कार्मिक-एक) बनाया गया है. वहीं, आईपीएस अजय कुमार पांडेय को मद्य निषेध एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) का डीआईजी नियुक्त किया गया है. अजय कुमार पांडेय इससे पहले निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में डीआईजी के पद पर तैनात थे.

Ips Transfer 1
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 4 ips समेत 6 अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों के sp बदले 4

DSP स्तर पर भी हुआ फेरबदल

सिर्फ आईपीएस ही नहीं, बल्कि बिहार पुलिस सेवा के अधिकारियों में भी बदलाव किया गया है. राम कृष्णा को कटिहार के साइबर क्राइम डीएसपी पद से हटाकर पटना के बाढ़ में SDPO-1 की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, आनंद कुमार सिंह को बाढ़ SDPO-1 से हटाकर पटना उच्च न्यायालय सुरक्षा में डीएसपी बनाया गया है.

Ips Transfer 2
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 4 ips समेत 6 अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों के sp बदले 5

प्रशासनिक संतुलन और कानून-व्यवस्था पर जोर

गृह विभाग के इस आदेश के साथ ही सभी तबादले प्रभावी कर दिए गए हैं. इसे प्रशासनिक संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.

सरकार को सुधार की उम्मीद

सरकार को उम्मीद है कि नए अधिकारियों की तैनाती से जिलों में कानून-व्यवस्था बेहतर होगी. साथ ही मद्य निषेध और एंटी-नारकोटिक्स अभियानों में भी तेजी आएगी. लगातार हो रहे इन बदलावों से साफ है कि सरकार पुलिस व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के मूड में है.

Also Read: पटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: पुलिस के साथ धक्का-मुक्की, UGC रेगुलेशन और 65% आरक्षण की मांग

Previous article रेलवे काॅलोनियों में मिलेगी पाइप्ड नेचुरल गैस
Next article कार्यपालक के साथ मारपीट़, चार पर प्राथमिकी दर्ज
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel