[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया कार्यपालक के साथ मारपीट़, चार पर प्राथमिकी दर्ज

कार्यपालक के साथ मारपीट़, चार पर प्राथमिकी दर्ज

0
कार्यपालक के साथ मारपीट़, चार पर प्राथमिकी दर्ज
मौसम का सांकेति

प्रतिनिधि, टनकुप्पा. थाना क्षेत्र में गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है. आंगनबाड़ी कार्यालय के कार्यपालक दीपक कुमार ने लिखित आवेदन देकर चार लोगों के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है. दीपक कुमार ने बताया कि 17 मार्च 2026 की सुबह करीब 02:50 बजे किशोर कुमार (उम्र 48 वर्ष), कपिल यादव (उम्र 54 वर्ष), महेंद्र यादव तथा नागमनी यादव (उम्र 21 वर्ष) अचानक पहुंचे. उनके साथ गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर आरोपितों ने उनका कॉलर पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और लात-घूंसे से मारपीट की. इस दौरान आरोपितों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी. दीपक कुमार ने आरोप लगाया कि सभी आरोपित मिलकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर सकते थे. आवेदन में कहा गया है कि इस घटना के बाद आरोपित उन्हें धमकी देते हुए चले गये. पीड़ित ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए प्रशासन से उचित सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है. दीपक कुमार ने टनकुप्पा थाने में आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. थाना प्रभारी बसंत कुमार राय ने बताया कि मामले को लेकर प्राप्त आवेदन के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. इस मामले की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel