[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनते ही चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, तौशिफ बादशाह समेत 5 आरोपितों पर स्पीडी ट्रायल

सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनते ही चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, तौशिफ बादशाह समेत 5 आरोपितों पर स्पीडी ट्रायल

0
सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनते ही चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, तौशिफ बादशाह समेत 5 आरोपितों पर स्पीडी ट्रायल
पारस अस्पताल में घुसकर अपराधियों ने चंदन मिश्रा को मारी थी गोली

Bihar News: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद पुलिस बदमाशों के खिलाफ एक्शन मोड में आ गई है. चंदन मिश्रा हत्याकांड की सुनवाई में सोमवार को बड़ा अपडेट सामने आया है. एसीजेएम कोर्ट ने इस मामले के पांच आरोपितों के रिकॉर्ड को दौरा सुपुदर्गी (Tour Delivery) कर ट्रायल के लिए प्रधान जिला न्यायाधीश के पास भेज दिया है. कोर्ट ने पुलिस द्वारा दायर चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए साफ कर दिया कि अब इन पांचों आरोपितों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलेगा.

जुटाए गए हैं कई अहम सबूत

लोक अभियोजक (Public Prosecutor) राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस पूरे हत्याकांड में सीसीटीवी फुटेज, वैज्ञानिक साक्ष्य, तकनीकी जांच और एफएसएल रिपोर्ट जैसे कई मजबूत सबूत जुटाए हैं. फिलहाल पांचों आरोपित न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं.

भागलपुर का है तौशिफ राजा उर्फ बादशाह

इनमें फुलवारीशरीफ में रहने वाला भागलपुर निवासी शूटर तौशिफ राजा उर्फ बादशाह, बक्सर निवासी विजयकांत पांडेय उर्फ धन्नु उर्फ रुद्र पांडेय, राजाबाजार का सदमान हसन खान उर्फ निशु खान, दीघा निवासी हर्ष कुमार और माली टोला, दीघा का भीम कुमार शामिल हैं. चार्जशीट दाखिल होने के बाद कोर्ट ने पुलिस पेपर देखने के बाद मामले को ट्रायल के लिए जिला जज के पास भेजने का आदेश दिया.

कौन है इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी?

इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी शेरू सिंह उर्फ ओंकारनाथ सिंह समेत कुल आठ लोगों के खिलाफ पुलिस की जांच अभी जारी है. पुलिस जिन अन्य आरोपितों पर कार्रवाई कर रही है, उनमें बक्सर निवासी बलवंत कुमार सिंह, रविरंजन सिंह, अभिषेक कुमार, बेगूसराय निवासी शुभम सिंह, बक्सर का राजेश यादव, मोनू कुमार सिंह और पारस अस्पताल के डॉक्टर पिंटू कुमार सिंह शामिल हैं.

17 जुलाई को पारस अस्पताल में हुई थी चंदन की हत्या

बता दें कि 17 जुलाई को पारस अस्पताल में इलाज करा रहे चंदन मिश्रा की दिनदहाड़े अस्पताल के अंदर घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस वारदात ने पटना में कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया था. अब कोर्ट द्वारा मामले को स्पीडी ट्रायल के लिए भेजे जाने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि इस हाई-प्रोफाइल केस में जल्द ही न्यायिक प्रक्रिया तेज हो जाएगी.

गृह मंत्री बनते ही सम्राट चौधरी ने क्या कहा?

गृह मंत्री बनते ही सम्राट चौधरी ने कहा था कि नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में हमेशा सुशासन होगा. बिहार के सुशासन ने यहां हमेशा अराजकता को समाप्त किया है. बिहार अपराधियों के लिए नहीं है. यहां से अपराधियों को बाहर जाना होगा.

Also Read: Bihar Land Survey: एक चौथाई रेवेन्यू विलेज में ही हो पाया जमीन सर्वे, सरकार ने एक बार फिर बढ़ा दी तारीख

Previous article Robert Kiyosaki: छोटे इंवेस्टर्स के लिए खतरे की घंटी, ‘रिच डैड पुअर डैड’ के राइटर ने किया सबसे बड़ी मंदी का दावा
Next article Ajwain Puri Rasile Aloo ki Sbji Recipe: आज लंच में बनाएं स्वाद और खुशबू से भरपूर देसी कॉम्बो – अजवाइन पूरी और रसीले आलू की सब्ज़ी
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel