[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार के इस जिले में 16 से 31 जनवरी तक चलेगा महाअभियान, 70 साल से अधिक उम्र के लोगों को मिलेगा लाभ

बिहार के इस जिले में 16 से 31 जनवरी तक चलेगा महाअभियान, 70 साल से अधिक उम्र के लोगों को मिलेगा लाभ

0
बिहार के इस जिले में 16 से 31 जनवरी तक चलेगा महाअभियान, 70 साल से अधिक उम्र के लोगों को मिलेगा लाभ
AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: बिहार के मधुबनी जिले के बुजुर्गों के लिए राहत भरी खबर है. अब 70 साल या उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाया जाएगा. इसके लिए जिले में 15 दिनों तक विशेष अभियान चलाया जाएगा.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह अभियान 16 जनवरी से 31 जनवरी तक चलेगा. इस दौरान आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र लोगों का निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा. प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले का कोई भी पात्र व्यक्ति इलाज से वंचित न रहे.

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने क्या कहा?

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आनंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में साफ निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि सभी पंचायतों में शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाना प्राथमिकता है. इसके लिए सभी संबंधित विभागों को एक्टिव रहने को कहा गया है.

अभियान के तहत हर पंचायत और गांव में विशेष शिविर लगाए जाएंगे. ये शिविर वसुधा केंद्र यानी कॉमन सर्विस सेंटर पर होंगे. यहां सीएससी के वीएलई ऑपरेटर निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाएंगे.

लोगों को जागरूक करेंगी आशा कार्यकर्ता

पंचायत और गांव में जिन लोगों का कार्ड अब तक नहीं बन पाया है, उन्हें शिविर तक लाने की जिम्मेदारी आशा कार्यकर्ताओं को दी गई है. आशा कार्यकर्ता स्वयं भी आयुष्मान कार्ड बनवाएंगी और लोगों को भी जागरूक करेंगी.

राशन कार्डधारी परिवार के सभी सदस्य इस योजना के पात्र हैं. परिवार के हर सदस्य का अलग-अलग आयुष्मान कार्ड बनेगा. एक कार्ड से दूसरे सदस्य को इलाज की सुविधा नहीं मिलेगी.

घर बैठे भी बना सकते हैं कार्ड

70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सभी नागरिक आयुष्मान वय वंदना योजना के पात्र हैं. इनके लिए केवल आधार कार्ड जरूरी होगा. लाभुक चाहें तो घर बैठे भी मोबाइल से आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं. इसके लिए आयुष्मान ऐप डाउनलोड करना होगा. ऐप से पात्रता जांच, कार्ड डाउनलोड, इलाज का विवरण और अस्पताल की जानकारी मिल सकती है. शिकायत और सुझाव दर्ज करने की सुविधा भी उपलब्ध है.

Also Read: Tej Pratap Yadav: ‘लालू यादव की असली पार्टी जनशक्ति जनता दल…’, तेज प्रताप ने बताया कब तक करेंगे तेजस्वी का इंतजार

Previous article Mission Mount Everest: साइकिल से नाप दिया 37 देश, अब माउंट एवरेस्ट नापने का इरादा, देखें वीडियो
Next article बैकुंठपुर में बच्चों के विवाद में मारपीट, महिला घायल
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel