[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार में दौड़ेंगी नई डिजाइन वाली लोकल ट्रेनें, तेज रफ्तार में भी नहीं छलकेगी चाय, मिलेंगी ये खास सुविधाएं

बिहार में दौड़ेंगी नई डिजाइन वाली लोकल ट्रेनें, तेज रफ्तार में भी नहीं छलकेगी चाय, मिलेंगी ये खास सुविधाएं

0
बिहार में दौड़ेंगी नई डिजाइन वाली लोकल ट्रेनें, तेज रफ्तार में भी नहीं छलकेगी चाय, मिलेंगी ये खास सुविधाएं
लोकल ट्रेन की तस्वीर

Bihar Train News: पूर्व मध्य रेल के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. जल्द ही पटना मंडल में नई डिजाइन वाली आधुनिक पैसेंजर ट्रेनें दौड़ती नजर आएंगी. रेलवे दिसंबर तक दो जोड़ी नई रैक उपलब्ध कराएगा. इन ट्रेनों में यात्रियों को ऐसी सुविधाएं मिलेंगी, जो अब तक ज्यादातर एक्सप्रेस ट्रेनों में ही देखने को मिलती थीं.

अब लोकल ट्रेन में भी मिलेगा आधुनिक सफर

नई पैसेंजर ट्रेन का पूरा डिजाइन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. हर कोच में मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट रहेगा. इसके साथ ही आधुनिक कमोड टॉयलेट और वॉश बेसिन की सुविधा भी मिलेगी. इससे लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी.

पहली बार हर कोच में टॉयलेट की सुविधा

पुरानी लोकल ट्रेनों में टॉयलेट नहीं होने से यात्रियों को काफी परेशानी होती थी. खासकर लंबी दूरी की यात्रा में यह बड़ी समस्या बन जाती थी. नई रैक में हर कोच में साफ-सुथरे कमोड टॉयलेट और वॉश बेसिन लगाए गए हैं. इससे सफर पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक होगा.

मोबाइल चार्ज खत्म होने की नहीं रहेगी चिंता

यात्रियों की जरूरत को देखते हुए हर बोगी में मोबाइल चार्जिंग सॉकेट लगाए गए हैं. अब यात्रा के दौरान फोन की बैटरी खत्म होने की चिंता नहीं रहेगी. लोग आसानी से अपना मोबाइल चार्ज कर सकेंगे.

महिला कोच में रहेगी सीसीटीवी की निगरानी

महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए महिला कोचों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. कंट्रोल रूम और सुरक्षा एजेंसियां इनकी निगरानी कर सकेंगी. इससे असामाजिक तत्वों पर नजर रखना आसान होगा. महिला कोच में नियमों का पालन भी बेहतर तरीके से कराया जा सकेगा.

झटकों से मिलेगी राहत

नई ट्रेन के डिब्बों में एडवांस कपलिंग सिस्टम लगाया गया है. इसकी वजह से ट्रेन के चलने, रुकने या रफ्तार पकड़ने के दौरान झटके काफी कम महसूस होंगे. ‘नो-जर्क’ तकनीक यात्रियों को पहले से ज्यादा स्मूद सफर का अनुभव देगी.

कम शोर, ज्यादा आराम

नई रैक में साउंड-इन्सुलेशन तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया है. इससे पटरियों और पहियों की आवाज को काफी हद तक कम किया जा सकेगा. इसके अलावा बेहतर वेंटिलेशन, एलईडी लाइटिंग, नया इंटीरियर और आरामदायक सीटें सफर को और सुखद बनाएंगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

दिसंबर तक मिलेगी दो जोड़ी नई रैक

रेलवे की योजना दिसंबर तक दो जोड़ी नई डिजाइन वाली पैसेंजर ट्रेन की रैक उपलब्ध कराने की है. इन ट्रेनों के शुरू होने के बाद पटना और आसपास के जिलों के लाखों दैनिक यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और आरामदायक सफर का लाभ मिलेगा. रेलवे का उद्देश्य अब पैसेंजर ट्रेनों को भी एक्सप्रेस ट्रेनों जैसी सुविधाओं से लैस करना है.

Also Read: पटना जू में आने वाले हैं तीन नए मेहमान, बच्चों के साथ घूमने की कर लें तैयारी, मैसूर से आ रहा है जिराफ

Previous article मिथुन साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 जुलाई तक: इस हफ्ते प्रेम जीवन में अहंकार से बचें, बातचीत से सुलझेंगे मतभेद
Next article 2026 Renault Kwid पुराने मॉडल से कितनी अलग है? डिजाइन से लेकर कीमत तक जानें सबकुछ
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel