[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Aaj Ka Rashifal मिथुन साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 जुलाई तक: इस हफ्ते प्रेम जीवन में अहंकार से बचें, बातचीत से सुलझेंगे मतभेद

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 जुलाई तक: इस हफ्ते प्रेम जीवन में अहंकार से बचें, बातचीत से सुलझेंगे मतभेद

0
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 जुलाई तक: इस हफ्ते प्रेम जीवन में अहंकार से बचें, बातचीत से सुलझेंगे मतभेद
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 जुलाई तक

Mithun Saptahik Rashifal, मिथुन राशि: यह सप्ताह परिवार के सहयोग, योजनाबद्ध कार्यों में सफलता और आर्थिक स्थिरता का संकेत दे रहा है. वहीं शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रेम संबंधों में संयम व समझदारी की आवश्यकता रहेगी. जानिए इस सप्ताह का विस्तृत राशिफल, शुभ रंग, लकी अंक और प्रभावी उपाय.

पारिवारिक जीवन

इस सप्ताह परिवार का पूर्ण सहयोग आपके साथ रहेगा. दूर के किसी रिश्तेदार के आगमन से घर का माहौल खुशनुमा बदलेगा, लेकिन इस दौरान अपने व्यवहार पर ध्यान दें. किसी करीबी जन से मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए समझदारी से ही बात करें ताकि तनाव न आए.

व्यापार और नौकरी

आप कुछ हद तक आराम के मूड में रहेंगे, क्योंकि आपका पूर्व नियोजन सफल रहा है. अब व्यापार या नौकरी में अगले चरण की रणनीति बनाने का समय है, ताकि भविष्य में सब कुछ आपकी योजनानुसार चलता रहे.

करियर और शिक्षा

छात्रों और युवाओं के लिए यह समय सोच-विचार कर आगे बढ़ने का है. याद रखें, कोशिश से ज्यादा ज़रूरी है सही दिशा में कोशिश करना. अपने लक्ष्यों की स्पष्टता के साथ योजना को परखें. शिक्षा के क्षेत्र में ध्यान भटक सकता है, इसलिए एकाग्रता बनाए रखें.

स्वास्थ्य

इस सप्ताह नाक या कान से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है. भले ही ये छोटी लगे, लेकिन इन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. आगे चलकर ये गंभीर रूप ले सकती हैं, इसलिए इन्हें समूल नष्ट करने की दिशा में तुरंत काम करें और मौसमी बदलावों से बचें.

आर्थिक स्थिति

आपकी पिछली मेहनत और सफल योजनाओं के कारण आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी. इस सप्ताह अचानक धन खर्च होने की संभावना कम है, लेकिन फिर भी बजट का पूरा ध्यान रखें.

प्रेम जीवन

रिश्तों को संभालकर रखने की आपके जीवन में बहुत ज़रूरत है. प्रेम जीवन में थोड़े से मतभेद या अहंकार की वजह से तनाव आ सकता है. अपने पार्टनर के साथ शांति से बातचीत करें.

लकी अंक: 5, 8
लकी रंग: भूरा, नारंगी

उपाय

सोमवार को ब्रह्ममुहूर्त में उठकर, बिना अन्न-जल ग्रहण किए पास के शिव मंदिर जाएं. वहां शिवलिंग पर जल अर्पित कर महादेव की आराधना करें. इसके साथ ही ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करें.

Previous article 22 वर्षों से बदहाल हालात में बलहा डाकघर, मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे कर्मचारी और उपभोक्ता
Next article बिहार में दौड़ेंगी नई डिजाइन वाली लोकल ट्रेनें, तेज रफ्तार में भी नहीं छलकेगी चाय, मिलेंगी ये खास सुविधाएं
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel