कल बिहार विधान परिषद का सदस्य बनेंगे पवन सिंह, निशांत कुमार समेत 10 MLC, दिखेगा NDA का पॉवर

Bihar MLC Oath Ceremony: बिहार की राजनीति के लिए 1 जुलाई का दिन खास रहने वाला है. विधान परिषद के सभी नवनिर्वाचित सदस्य शपथ लेंगे. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा भोजपुरी स्टार पवन सिंह और निशांत कुमार की हो रही है.

By Abhinandan Pandey | June 30, 2026 4:31 PM

Bihar MLC Oath Ceremony: बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह कल 1 जुलाई को आयोजित होगा. शाम 4 बजे विधान परिषद के उप सभागार में सभी 10 नए एमएलसी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी. इस समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

पवन सिंह और निशांत कुमार पर रहेगी नजर

इस बार शपथ ग्रहण समारोह की सबसे ज्यादा चर्चा दो नए चेहरों को लेकर है. भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह पहली बार विधान परिषद के सदस्य बन रहे हैं. वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी पहली बार एमएलसी के रूप में शपथ लेंगे. दोनों के विधानसभा परिसर पहुंचने पर सबकी नजर रहेगी.

11 जून को घोषित हुआ था परिणाम

बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर हुए द्विवार्षिक चुनाव और उपचुनाव का परिणाम 11 जून को घोषित किया गया था. सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए थे. नाम वापसी की अंतिम तिथि के बाद निर्वाचन आयोग ने सभी को विजयी घोषित कर दिया था.

एनडीए के 9, राजद का एक उम्मीदवार

इस चुनाव में एनडीए ने 10 में से 9 सीटों पर जीत दर्ज की. वहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एक उम्मीदवार को भी सफलता मिली.

जदयू से निशांत कुमार, भारती मेहता, शिवानी देवी प्रजापति और ललन प्रसाद निर्वाचित हुए हैं. भाजपा से पवन सिंह, संजय प्रकाश मयूख, अनिल ठाकुर और शीला पंडित ने जीत दर्ज की है. लोजपा (रामविलास) से अशरफ अंसारी और राजद से सुनील सिंह भी निर्विरोध चुने गए हैं.

कल बिहार विधान परिषद का सदस्य बनेंगे पवन सिंह, निशांत कुमार समेत 10 mlc, दिखेगा nda का पॉवर 2

मतदान की नहीं पड़ी जरूरत

10 सीटों के लिए केवल 10 उम्मीदवारों ने ही नामांकन दाखिल किया था. जांच के दौरान सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए. नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों की संख्या सीटों के बराबर रह गई. ऐसे में मतदान की जरूरत नहीं पड़ी और सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

नई जिम्मेदारी की होगी शुरुआत

शपथ ग्रहण के साथ ही सभी नवनिर्वाचित सदस्य अपने नए कार्यकाल की शुरुआत करेंगे. खासकर पवन सिंह और निशांत कुमार के राजनीतिक सफर का यह नया अध्याय माना जा रहा है. दोनों पहली बार विधान परिषद की कार्यवाही का हिस्सा बनेंगे.

Also Read: बिहार के सभी सरकारी अस्पतालों में लगेंगे CCTV, डॉक्टरों के हर काम पर रहेगी नजर, निशांत कुमार खुद करेंगे मॉनिटरिंग