बिहार के 8 जिलों में बिगड़ा रहेगा मौसम का हाल, IMD ने अगले 24 घंटे के लिए जारी की एडवाइजरी

Bihar Ka Mausam: मौसम विज्ञान केंद्र पटना के पूर्वानुमान में उत्तर बिहार के कई जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है. इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

By Paritosh Shahi | February 5, 2026 2:56 PM

Bihar Ka Mausam: मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 6 फरवरी तक के लिए जारी किये पूर्वानुमान में बताया कि बिहार के कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिल सकता है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिलों में घने कोहरे की संभावना जताई गई है. इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना का अलर्ट

बाकी जिलों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बताया कि बिहार के बाकी जिलों में फिलहाल किसी तरह की चेतावनी नहीं दी गई है. दक्षिण बिहार और मध्य बिहार के जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा. इन इलाकों में आसमान साफ रहेगा और दिन में हल्की धूप देखने को मिलेगी.

तापमान की बात करें तो बिहार में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है. न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस सिवान में रिकॉर्ड किया गया है. कई जिलों में रात का तापमान 11 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. दिन का तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना का अलर्ट

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पटना को लेकर क्या अपडेट

पटना शहर के मौसम की बात करें तो आने वाले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा. अधिकतम तापमान लगभग 24 से 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. सुबह हल्की ठंड और शाम के समय ठंडक महसूस होगी.

इसे भी पढ़ें: पटना नीट छात्रा मौत मामले में DGP का बड़ा एक्शन, हॉस्टल पर गिरेगी गाज, रद्द होगा लाइसेंस