बिहार के 18 जिलों में आज गरज-चमक के साथ तेज बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की एडवाइजरी

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम का मिजाज इन दिनों बिगड़ा हुआ है. अचानक आंधी-तूफान की वजह से कई लोगों की मौत हो गई. इस बीच आज 18 जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना जताई गई है.

By Preeti Dayal | May 5, 2026 7:38 AM

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम अभी सुहावना बना हुआ है. बारिश की वजह से लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिली है. इस बीच मौसम विभाग ने आज 18 जिलों में अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी और तेज बारिश बारिश की संभावना जताई गई है. साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, उनमें बक्सर, भोजपुर, अरवल, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, जमुई और बांका शामिल है. बिगड़ते मौसम को देखते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है. खासकर किसानों को खुले में नहीं जाने की सलाह दी गई है.

अगले 48 घंटों तक के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग की माने तो, अगले 48 घंटे तक बिहार में आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा. 6 मई को सिर्फ कुछ जिलों को छोड़कर बाकी के सभी जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है. पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आने वाले नमी वाली हवाओं की वजह से बिहार में प्री-मॉनसून जैसी स्थिति बनी हुई है.

सोमवार को आंधी-बारिश से 20 की मौत

सोमवार को मौसम का मिजाज बदलते ही कुदरत ने कहर बरपा दिया. तेज आंधी और बारिश के साथ हुए वज्रपात की चपेट में आने से अलग-अलग जगहों पर टोटल 20 लोगों की मौत हो गई. सबसे अधिक पूर्वी चंपारण में पांच लोगों की जान गई है. सुगौली के कथवलिया गांव में ठनका सीधे एक घर पर गिरा, जिससे दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है.

राज्य में वज्रपात, आंधी तूफान में लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरा शोक जताया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं. मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुदान देने के निर्देश दिए हैं.

Also Read: बंगाल में काउंटिंग के बीच सीएम सम्राट का एक्स पोस्ट, ‘जहां पैदा हुए श्यामा प्रसाद, वो बंगाल हमारा’