बिहार के प्रीपेड मीटर वालों को मिल सकती है राहत, इतना कम देना होगा बिजली बिल

Bihar Electricity Bill: बिहार के प्रीपेड मीटर वालों को खास राहत मिल सकती है. आज ही फैसला भी लिया जा सकता है. जानकारी के मुताबिक, प्रीपेड मीटर के उपयोगकर्ताओं को प्रति यूनिट 25 पैसे तक की छूट मिल सकती है.

By Preeti Dayal | March 18, 2026 11:12 AM

Bihar Electricity Bill: बिहार में बिजली के रेट को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है. प्रीपेड मीटर वालों को प्रति यूनिट 25 पैसे तक की छूट मिल सकती है. इसके साथ ही शहरी घरेलू उपभोक्ताओं को भी 18 पैसे प्रति यूनिट फ्री बिजली एक अप्रैल से मिल सकती है.

बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने दी सहमति

जानकारी के मुताबिक, बिहार विद्युत विनियामक आयोग की ओर से बिजली के रेट में संशोधन और स्लैब को एक करने पर सहमति दी है, जिसके बाद आज अंतिम फैसला लिया जा सकता है. आज प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगने के बाद राज्य सरकार की तरफ से सब्सिडी की भी घोषणा की जा सकती है. इसका सीधा लाभ लोगों को मिल सकेगा.

इस तरह मिलेगा प्रीपेड मीटर वालों को फायदा

बिहार में तेजी से स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं, जो उपयोगकर्ताओं के लिए लाभकारी है. प्रस्ताव की माने तो, जिन भी उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगे हैं, उन्हें बिजली के रेट में 25 पैसे प्रति यूनिट तक की कमी का फायदा मिल सकेगा. इतना ही नहीं, इससे हर मंथ की बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आ सकती है.

बिजली दरों में भी हो सकती है बढ़ोतरी

जानकारी के मुताबिक, बिहार विद्युत विनियामक आयोग आज बुधवार को राज्य के लिए नई बिजली दरों (टैरिफ) की भी घोषणा करने जा रहा है. ये नई दरें 1 अप्रैल से पूरे राज्य में लागू हो जाएंगी. नॉर्थ और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों ने अपनी बढ़ती लागत का हवाला देते हुए सभी श्रेणियों में 35 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी का प्रस्ताव आयोग के सामने रखा है.

इस बार बिजली कंपनियों ने हर श्रेणी में समान रूप से 35 पैसे प्रति यूनिट बढ़ाने की मांग की है. अगर यह प्रस्ताव पूरी तरह लागू होता है, तो घरेलू से लेकर कृषि और व्यावसायिक उपभोक्ताओं तक सभी पर असर पड़ेगा. आयोग ने जनसुनवाई के बाद संकेत दिए हैं कि अंतिम फैसले में संतुलन साधने की कोशिश की जाएगी, ताकि आम उपभोक्ताओं पर ज्यादा बोझ न पड़े.

Also Read: बिहार में आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला, जमकर चली गोलियां, एक की मौत