[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना 2000 रुपये के लोन के जाल में फंसा युवक, AI से अश्लील तस्वीरें बनाकर परिवार को भेजीं, जानिए साइबर ठग का पूरा खेल

2000 रुपये के लोन के जाल में फंसा युवक, AI से अश्लील तस्वीरें बनाकर परिवार को भेजीं, जानिए साइबर ठग का पूरा खेल

0
2000 रुपये के लोन के जाल में फंसा युवक, AI से अश्लील तस्वीरें बनाकर परिवार को भेजीं, जानिए साइबर ठग का पूरा खेल
साइबर ठग की सांकेतिक तस्वीर

Bihar Cyber Fraud: बिहार में ऑनलाइन लोन ऐप के जरिए साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. खासकर गूगल क्रोम या दूसरे अनवेरिफाइड प्लेटफॉर्म से लोन ऐप डाउनलोड करने वाले लोग साइबर अपराधियों के निशाने पर हैं. पटना साइबर थाने में हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है.

2000 रुपये का लोन देकर जीता भरोसा

पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि उसने सस्ते लोन के लालच में क्रोम ब्राउजर के जरिए एक लोन ऐप डाउनलोड किया था. ऐप इंस्टॉल करते समय उसने बिना पढ़े सभी टर्म्स एंड कंडीशन स्वीकार कर लीं. कुछ ही देर बाद ऐप के जरिए उसे 2000 रुपये का लोन भी मिल गया. इससे उसे लगा कि ऐप भरोसेमंद है.

फोन का एक्सेस मिलते ही शुरू हुआ खेल

कुछ दिनों बाद युवक की परेशानी शुरू हो गई. ऐप के जरिए साइबर ठगों को उसके मोबाइल की गैलरी, कॉन्टैक्ट और दूसरे डेटा तक पहुंच मिल गई. इसके बाद उन्होंने उसकी निजी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल करना शुरू कर दिया.

AI से तस्वीरें बनाईं अश्लील

पीड़ित का आरोप है कि साइबर अपराधियों ने उसकी निजी तस्वीरों को AI तकनीक की मदद से अश्लील और आपत्तिजनक बना दिया. इसके बाद वे तस्वीरें उसके परिवार और परिचितों को भेज दी गईं. इस घटना के बाद युवक मानसिक तनाव में आ गया और उसने पटना साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई.

साइबर DYSP ने दी चेतावनी

साइबर DYSP नीतीश चंद्र धारिया ने कहा कि गूगल क्रोम पर कई ऐसे लोन ऐप मौजूद हैं, जो वेरिफाइड नहीं हैं. ये ऐप कम ब्याज और आसान लोन का लालच देकर लोगों को फंसाते हैं. जैसे ही कोई व्यक्ति बिना जांचे ऐप इंस्टॉल करता है और टर्म्स एंड कंडीशन स्वीकार करता है, उसके मोबाइल का एक्सेस अपराधियों तक पहुंच सकता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बिना पढ़े टर्म्स एंड कंडीशन स्वीकार न करें

साइबर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी ऐप को डाउनलोड करने से पहले उसकी विश्वसनीयता जरूर जांचें. टर्म्स एंड कंडीशन को ध्यान से पढ़ें. बिना समझे किसी भी परमिशन को अनुमति न दें. ऐसा करने से आपकी गैलरी, कॉन्टैक्ट और निजी डेटा सुरक्षित रहेगा.

ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत

साइबर पुलिस का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति इस तरह की ठगी का शिकार हो जाता है, तो वह देर न करे. तुरंत नजदीकी साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराएं या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें. समय पर शिकायत करने से नुकसान को कम किया जा सकता है.

Also Read: RJD के 30वें स्थापना दिवस पर लालू यादव बोले- BJP तानाशाही के बल पर देश को पीछे धकेल रही, कार्यकर्ताओं को दिया यह टास्क

Previous article पुलिस जांच में चौंकाने वाला दावा: बिल्डर की हत्या के बाद 4 घंटे तक शव के साथ रही आरोपित सीमा
Next article धार्मिक आस्था के साथ मॉडर्न टच, बेटा-बेटी के लिए चुनें भगवान राम और माता सीता से जुड़े ये नाम
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel