[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर पुलिस जांच में चौंकाने वाला दावा: बिल्डर की हत्या के बाद 4 घंटे तक शव के साथ रही आरोपित सीमा

पुलिस जांच में चौंकाने वाला दावा: बिल्डर की हत्या के बाद 4 घंटे तक शव के साथ रही आरोपित सीमा

0
पुलिस जांच में चौंकाने वाला दावा: बिल्डर की हत्या के बाद 4 घंटे तक शव के साथ रही आरोपित सीमा
आरोपित सीमा की फाइल फोटो व हेलमेट पहने बिल्डर के कमरे जाती सीमा की जारी तस्वीर.

भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट

Bhagalpur Murder: तिलकामांझी थाना क्षेत्र के नीलकंठ धोबिया कोठी निवासी बिल्डर बजरंग हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले तथ्य आए हैं. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी महिला सीमा ने पूछताछ में दावा किया है कि हत्या के बाद वह करीब चार घंटे तक कमरे में शव के साथ रही और सुबह होने का इंतजार करने के बाद वहां से निकली. पुलिस ने आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. मामले की जांच अभी जारी है.

Bhagalpur Murder: रात में बाहर निकलने से बचने के लिए सुबह तक रुकी

पुलिस का कहना है कि पूछताछ में सीमा ने बताया कि कथित घटना रात करीब एक बजे हुई. उसके अनुसार, वह उसी समय कमरे से निकलना चाहती थी, लेकिन देर रात होने के कारण उसने बाहर निकलना उचित नहीं समझा. इसलिए वह सुबह होने तक कमरे में ही रुकी रही और उजाला होने पर वहां से चली गई. इन दावों की पुलिस अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है.

महिला का दावा- काम के बहाने बुलाया, फिर हुई जबरदस्ती

पुलिस के अनुसार, सीमा ने बताया कि घटना वाले दिन उसने बजरंग से फोन पर संपर्क किया था और तिलकामांझी में कुछ सामान लेने की बात कही थी. इसके बाद बजरंग ने उसे अपने कार्यालय बुलाया. महिला का आरोप है कि रात में भोजन के बाद बजरंग ने उसके साथ जबरदस्ती की. उसने पुलिस को बताया कि घटना के बाद बजरंग सो गया और बाद में उसने कमरे में रखे धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया.
महत्वपूर्ण: यह आरोप आरोपी महिला के पुलिस को दिए गए कथित बयान पर आधारित हैं. इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पहचान छिपाने के लिए हेलमेट पहनकर पहुंचने का दावा

पूछताछ में सीमा ने यह भी बताया कि तिलकामांझी क्षेत्र में उसके रिश्तेदार रहते हैं. पहचान छिपाने के लिए वह हेलमेट पहनकर वहां पहुंची थी और सुबह लौटते समय भी हेलमेट पहनकर निकली. पुलिस के अनुसार, वह अपने साथ एक बैग लेकर आई थी, जिसमें कपड़े रखे थे.

घटना को लूट का रूप देने की कोशिश की जांच

पुलिस का कहना है कि पूछताछ में सीमा ने दावा किया कि घटना के दौरान उसके कपड़ों पर खून लग गया था, इसलिए उसने कपड़े बदल लिए. इसके बाद कथित तौर पर घटना में प्रयुक्त हथियार और कुछ दस्तावेज अपने साथ ले गई, ताकि पहली नजर में मामला लूटपाट के दौरान हुई हत्या जैसा लगे. पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है.

पुरानी पहचान और कॉल डिटेल भी जांच के दायरे में

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सीमा ने बताया कि उसकी पहचान पहले बजरंग की पत्नी की एक परिचित के माध्यम से हुई थी और बाद में दोनों के बीच संपर्क बढ़ा. जांच में दोनों के बीच हुई बातचीत की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि दोनों के संबंधों की प्रकृति क्या थी और घटना से पहले क्या परिस्थितियां बनीं.

जांच जारी, पुलिस जुटा रही साक्ष्य

तिलकामांझी थाना पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. फोरेंसिक साक्ष्य, कॉल डिटेल, घटनास्थल से मिले सबूत और अन्य गवाहों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel