[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना में NEET की छात्रा की मौत, पिता का आरोप- दुष्कर्म के बाद की गई हत्या, हॉस्टल में मिली बेहोश

पटना में NEET की छात्रा की मौत, पिता का आरोप- दुष्कर्म के बाद की गई हत्या, हॉस्टल में मिली बेहोश

0
पटना में NEET की छात्रा की मौत, पिता का आरोप- दुष्कर्म के बाद की गई हत्या, हॉस्टल में मिली बेहोश
सोशल मीडिया से ली गई सांकेतिक तस्वीर

Patna Crime News: पटना के चित्रगुप्त नगर इलाके के एक हॉस्टल में रविवार देर शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई. NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा अपने कमरे में बेहोशी की हालत में मिली. हॉस्टल स्टाफ ने दरवाजा तोड़कर छात्रा को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. छात्रा की हालत उस समय बेहद नाजुक थी. इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि बेटी के शरीर पर चोट के निशान थे. परिजनों को शक है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है. छात्रा के पिता के आवेदन पर चित्रगुप्त नगर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है.

हॉस्टल में क्या हुआ?

ASP सदर अभिनव कुमार ने बताया कि छात्रा 5 जनवरी को घर से लौटकर हॉस्टल आई थी. 6 जनवरी की रात उसने हॉस्टल की अन्य छात्राओं के साथ खाना खाया. इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई. देर रात तक जब वह बाहर नहीं निकली तो हॉस्टल कर्मियों को शक हुआ. दरवाजा तोड़ा गया. अंदर छात्रा बेहोश पड़ी मिली. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया.

अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस पहुंची. पुलिस के मुताबिक, गायनेकोलॉजिस्ट द्वारा की गई शुरुआती जांच में प्राइवेट पार्ट पर किसी तरह की चोट या जख्म के निशान नहीं मिले. इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई.

कमरे से मिली नींद की गोली

जांच के दौरान पुलिस को कमरे से नींद की गोलियां मिली हैं. छात्रा का मोबाइल भी जब्त किया गया है. मोबाइल की जांच में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. पुलिस के अनुसार, छात्रा ने नींद की गोली के ओवरडोज से मौत से जुड़े वीडियो और कंटेंट सर्च किए थे.

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही पुलिस

ASP अभिनव कुमार ने बताया कि यह भी जांच की जा रही है कि छात्रा कब से नींद की गोली ले रही थी. गोलियां कहां से खरीदी गईं. किस डॉक्टर की सलाह पर ली गईं या बिना पर्ची के ली गईं, यह सब बिंदु जांच में शामिल हैं. फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. उसी के बाद मौत की असली वजह साफ हो पाएगी. मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं.

Also Read: प्रभात खबर के पत्रकार का फोन छीना, सबूत मिटाए, गालियां दीं, पटना जंक्शन पर RPF जवानों ने दी जेल भेजने की धमकी

Previous article Makar Sankranti 2026: संक्रांति पर चाहिए इंस्टेंट ग्लो,ट्राय करें जादुई उबटन और पाएं सोने जैसा निखार
Next article लाखों का पैकेज देता है ये IIM, भारत के टॉप मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में शामिल
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel