[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions लाखों का पैकेज देता है ये IIM, भारत के टॉप मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में शामिल

लाखों का पैकेज देता है ये IIM, भारत के टॉप मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में शामिल

0
लाखों का पैकेज देता है ये IIM, भारत के टॉप मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में शामिल
IIM Bangalore : स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

IIM Bangalore: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट बेंगलुरु (IIM Bangalore) भारत के सबसे पॉपुलर और अच्छे मैनेजमेंट टीचिंग इंस्टीट्यूट में से एक है. आईआईएम बेंगलुरु को मैनेजमेंट की पढ़ाई, रिसर्च और लीडरशिप डेवलपमेंट के लिए देश-विदेश में पहचान प्राप्त है. IIM बेंगलुरु अपने मजबूत एजुकेशनल स्ट्रक्चर, अनुभवी फैकल्टी और बेहतरीन प्लेसमेंट रिकॉर्ड के कारण भारत के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों में गिना जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि IIM Bangalore में एडमिशन कैसे लें, कोर्स, फीस और प्लेसमेंट के क्या-क्या अवसर हैं.

IIM Bangalore में उपलब्ध कोर्स

IIM बेंगलुरु में पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम (PGP/ MBA) कोर्स है. यह आईआईएम बेंगलुरु का प्रमुख और सबसे लोकप्रिय कोर्स है. यहां Executive MBA, PGPBA, एग्जीक्यूटिव एजुकेशन प्रोग्राम और PhD जैसे कई कोर्स उपलब्ध हैं. IIM बेंगलुरु स्टूडेंट्स को पढ़ाई के साथ-साथ बिजनेस करियर के लिए तैयार भी करते हैं.

IIM Bangalore Admission: एडमिशन प्रोसेस

आईआईएम बेंगलुरु में MBA (PGP) कोर्स में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स को CAT (कॉमन एडमिशन टेस्ट) पास करना पड़ता है. GMAT या GRE एग्जाम के जरिए Executive MBA कोर्स में एडमिशन मिलता है. PhD या FPM में एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर मिलता है.

IIM Bangalore Fees: फीस स्ट्रक्चर

IIM बेंगलुरु में विभिन्न कोर्स की फीस अलग-अलग होती है. MBA कोर्स की फीस (2 साल) लगभग 26 लाख है. एग्जीक्यूटिव एमबीए (EPGP) कोर्स की फीस 33,71,000 रुपये है, जिसमें ट्यूशन फीस, मेस चार्ज और अन्य सभी फीस शामिल होते हैं. स्टूडेंट्स फीस रिलेटेड डिटेल्स जानने के लिए कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट iimb.ac.in चेक कर सकते हैं.

IIM Bangalore EPGP Fees Structure 2025-26 Check Here

IIM Bangalore Placement Details: प्लेसमेंट डिटेल्स

आईआईएम बेंगलुरु अपने MBA (PGP) और PGP-BA कोर्स के स्टूडेंट्स के लिए बेहतरीन प्लेसमेंट रिकॉर्ड के लिए प्रसिद्ध है. यहां छात्रों को देश-विदेश की टॉप कंपनियों से जॉब ऑफर मिलते हैं. यहां 2024 में 29 कंपनियों ने स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर दिया है. यहां Infosys, Deloitte, Amazon, Flipkart, ICICI Bank, Cisco और genpect जैसे टॉप कंपनियां स्टूडेंट्स को शानदार प्लेसमेंट के अवसर देते है. 2024 में स्टूडेंट्स का हाईएस्ट पैकेज 34.33 लाख रुपये देखा गया है.

यह भी पढ़ें : IIM Ranchi क्यों है मैनेजमेंट स्टूडेंट्स की पहली पसंद, जानें एडमिशन, फीस और प्लेसमेंट की डिटेल्स

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel