[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Cabinet: बिहार में 9 मंत्री पदों के लिये फॉर्मूला तय, हम और लोजपा (रामविलास) की पैनी नजर, जानिये कब होगा विस्तार

Bihar Cabinet: बिहार में 9 मंत्री पदों के लिये फॉर्मूला तय, हम और लोजपा (रामविलास) की पैनी नजर, जानिये कब होगा विस्तार

0
Bihar Cabinet: बिहार में 9 मंत्री पदों के लिये फॉर्मूला तय, हम और लोजपा (रामविलास) की पैनी नजर, जानिये कब होगा विस्तार
बिहार कैबिनेट

Bihar Cabinet: बिहार में 14 नवंबर 2025 को एनडीए की सरकार बनी. जिसके बाद मंत्रिमंडल का प्रारंभिक गठन कर लिया गया. टोटल 26 मंत्रियों ने शपथ ली है. इनमें भाजपा के 14, जदयू के आठ, लोजपा (रामविलास) के दो, हम और रालोमो से एक-एक मंत्रियों ने शपथ ली है. मुख्यमंत्री को मिलाकर राज्य में टोटल 36 मंत्री बन सकते हैं. इस हिसाब से अभी नौ मंत्री बनाये जाने हैं.

कब तक हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार?

जानकारी के मुताबिक, बाकी के नौ भाजपा और जदयू के बीच बंटने की चर्चा है. इसके साथ ही खरमास बाद मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना है. इन सबके बीच हम और लोजपा (रामविलास) की भी मंत्रिमंडल विस्तार पर नजर है. हम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी ने इस ओर इशारा भी किया है. लेकिन लोजपा (रामविलास) की ओर से कुछ सार्वजनिक रूप से नहीं कहा गया है.

लोजपा (रामविलास) को एक पद मिलने की संभावना

लोजपा (रामविलास) के 19 विधायक चुनाव जीतकर आये हैं. मंत्री बनाये जाने के फार्मूले के हिसाब से लोजपा (रामविलास) को एक मंत्री पद मिलने की संभावना है. देखना होगा कि लोजपा को एक और मंत्री पद मिलता है या नहीं.

जीतन राम मांझी ने क्या कहा था?

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री और हम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी ने सार्वजनिक कार्यक्रम में कहा था कि उनकी पार्टी के विधायक दल के नेता ने दो मंत्री पद की मांग की है. अगर दो मंत्री पद नहीं भी मिलता है, तो दो विभाग ही देने की बात कही है. उन्होंने यह भी कहा है कि अगर उनकी पार्टी को 29-30 सीटें मिली होतीं, तो उनकी पार्टी भी 20 से अधिक सीटें जीत सकती थी.

इस फॉर्मूले पर बांटे जा सकेत हैं मंत्री पद

जानकारी के अनुसार, 6 विधायकों पर एक मंत्री पद देने का फॉर्मूला बनाया गया है. इस हिसाब से लोजपा को एक मंत्री पद मिल सकता है. इसी हिसाब से आगे भी मंत्री पद बांटे जाने की चर्चा है. जबकि इस फॉर्मूले से हम का दावा खारिज हो सकता है. भाजपा ने 89 और जदयू ने 85 सीटों पर जीत हासिल की है. चर्चा यह भी है कि मंत्री के एक-दो पद खाली रखे जायेंगे, ताकि भविष्य में किसी विपक्षी पार्टी के विधायकों के एनडीए में शामिल होने पर इसका उपयोग किया जा सके.

Also Read: Sugar Mill in Bihar: बिहार में बंद पड़ी चीनी मिलों के खुलेंगे भाग्य, नई भी होंगी स्थापित, उच्च स्तरीय समिति की हुई बैठक, मांगी ये रिपोर्ट

Previous article Bhojpuri Song: सोशल मीडिया पर फिर छाया पवन सिंह का ‘जवार हो या जिला’, एक लड़की संग पावर स्टार ने किया जबरदस्त डांस
Next article Bihar News: बिहार को जल्द मिलेगी सौगात! ताजपुर-बख्तियारपुर गंगा पुल समय पर होगा तैयार
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel