[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Bullet Train: बिहार के लोग अब बुलेट ट्रेन से करेंगे सफर, इन जिलों से होकर गुजरेगा…जानिए पूरा प्रोजेक्ट

Bihar Bullet Train: बिहार के लोग अब बुलेट ट्रेन से करेंगे सफर, इन जिलों से होकर गुजरेगा…जानिए पूरा प्रोजेक्ट

0
Bihar Bullet Train: बिहार के लोग अब बुलेट ट्रेन से करेंगे सफर, इन जिलों से होकर गुजरेगा…जानिए पूरा प्रोजेक्ट
Bihar Bullet Train (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Bullet Train: बिहार के लोगों को राज्य सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार की ओर से कई तोहफे दिए जा रहे हैं. इसी क्रम में अब बिहार के लोगों को बुलेट ट्रेन की सवारी करने का अनुभव मिलने वाला है. जी हां, बिहार को बुलेट ट्रेन की सौगात दी गई है. जिसके बाद पटना से दिल्ली के बीच सफर मात्र 4 घंटे में ही पूरा किया जा सकेगा. दिल्ली-हावड़ा के बीच 1,669 किलोमीटर का सफर साढ़े 6 घंटे में पूरा किया सकेगा तो वहीं, पटना से दिल्ली के बीच 1000 किलोमीटर का सफर बुलेट ट्रेन से 4 घंटे में पूरा होगा. जो अभी 13 से 14 लगते हैं, वो आधी से कम हो जाएगी.

रेल मंत्रालय को भेजी गई रिपोर्ट

खबर की माने तो, 350 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली बुलेट ट्रेन को लेकर बिहार में सर्वे का काम हो गया है. इसकी रिपोर्ट भी रेल मंत्रालय को सौंप दी गई है. बुलेट ट्रेन से पटना से दिल्ली 4 घंटे में तो वहीं पटना से कोलकाता की दूरी सिर्फ दो घंटे में तय की जा सकेगी. पूर्वी भारत और बिहार के बीच बेहतर कनेक्टिविटी होगी. यह ट्रेन दिल्ली से लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी और फिर उसके बाद पटना होते हुए हावड़ा पहुंचेगी.

बिहार में इन रूटों से गुजरेगी…

बिहार में बुलेट ट्रेन के रूट की बात करें तो, बनारस से मुगलसराय, बक्सर, पटना, किऊल, आसनसोल हो हुए हावड़ा जंक्शन पहुंचेगी. हालांकि, बिहार में सिर्फ पटना में ही इसका एकमात्र ठहराव होगा. फुलवारीशरीफ में स्टॉपेज होगा. यहां से सीधे यह ट्रेन आसनसोल में रुकेगी. खबर की माने तो, बिहार में बुलेट ट्रेन के लिए कोई अलग से कॉरिडोर नहीं बनाया जाएगा. बल्कि, जो पहले से ही मौजूद रेलवे ट्रैक हैं, उसी के समानांतर दो और हाई स्पीड ट्रैक बिछाया जाएगा. यह ट्रैक पूरी तरह से अलग और विशेष रहेगा.

जानिए क्या है पूरा प्रोजेक्ट…

पूरे प्रोजेक्ट की बात करें तो, दो चरणों में इसे पूरा किया जायेगा. इस पूरे प्रोजेक्ट को 5 लाख करोड़ रुपए की लागत से पूरा किया जाएगा. इसे दो चरणों में तैयार किया जाएगा. पहला चरण दिल्ली से वाराणसी (लखनऊ और अयोध्या के रास्ते) तक है, जिसे 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य है. जिसके बाद दूसरा चरण वाराणसी से हावड़ा (पटना के रास्ते) तक होगा. वहीं, जमीन अधिग्रहण को लेकर बताया गया कि, जमीन अधिग्रहण और अन्य खर्चों को कम करने के लिए मौजूदा रेल क्षेत्र का विस्तार करते हुए हाई स्पीड ट्रैक बनाए जाएंगे. देखना होगा कि, आखिर कब तक पूरा प्रोजेक्ट तैयार होता है.

Also Read: Bihar Rain Alert: अगले तीन घंटे में 8 जिलों में भयंकर बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Previous article Dahi Ki Chutney: धनिया-पुदीना नहीं, अब ट्राई करें स्वाद से भरपूर दही की चटनी
Next article Sawan 2025 में विशेष योगों के साथ शिव की कृपा पाने का उत्तम अवसर
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel