[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Bhumi: बिहार में एक महीने तक रुका रहेगा जमीन सर्वे का काम, जानिए क्या है वजह…

Bihar Bhumi: बिहार में एक महीने तक रुका रहेगा जमीन सर्वे का काम, जानिए क्या है वजह…

0
Bihar Bhumi: बिहार में एक महीने तक रुका रहेगा जमीन सर्वे का काम, जानिए क्या है वजह…
अब 20 सितंबर के बाद भी कर सकेंगे आवेदन (Bihar Bhumi)

Bihar Bhumi: बिहार में आज से जमीन सर्वे का काम रुका रहेगा. ऐसा इस वजह से क्योंकि सर्वे का काम कर रहे विशेष सर्वेक्षण अमीनों को आज से शुरू हो रहे राजस्व महाभियान के काम में लगा दिया गया है. जिसके कारण राज्य में जमीन सर्वे का काम एक महीने तक नहीं हो सकेगा. इस निर्णय का उद्देश्य महाभियान की व्यवस्था को पूरी तरह फुलप्रूफ बनाना है. मालूम हो, आज 16 अगस्त से यह महाअभियान शुरू हो रहा जो कि 20 सितंबर तक चलेगा.

शिविर में मौजूद रहेंगे अमीन

राजस्व महाभियान के काम में लगे अमीन 19 अगस्त से 20 सितंबर तक सभी पंचायत सरकार भवन या फिर सरकारी भवनों में लगने वाले शिविर में रहेंगे. हर शिविर में 10 विशेष सर्वेक्षण अमीन लैपटॉप और इंटरनेट डोंगल के साथ बैठेंगे. इस दौरान लोग आवेदनों से जुड़ा शॉर्ट डाटा ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे. हर शिविर के प्रभारी राजस्व कर्मचारी होंगे. वे हर रोज शिविर में आवेदनों के डिटेल्स पोर्टल पर अपलोड करेंगे.

क्यों पड़ी राजस्व महाभियान की जरूरत?

राजस्व महाअभियान की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि राज्य में चल रहे जमीन सर्वे से जुड़े डॉक्यूमेंट्स को 31 मार्च तक ही जमा करने थे. लेकिन, करीब साढ़े चार महीने बीत जाने पर भी काम अधूरा पड़ा हुआ है. जिसके बाद अब सरकार ने जमीन सर्वे के काम को रोक दिया है और राजस्व महाभियान की शुरूआत की.

राजस्व महाअभियान में होगा क्या?

राजस्व महाअभियान के दौरान कई जरूरी काम किए जाएंगे. जितनी भी गलतियां होंगी, उनमें सुधार और डिजिटाइज्ड हो चुकी जमाबंदियों में जो भी गलतियां हैं, उन्हें ठीक किया जाएगा. इसके साथ ही छूटी हुई जमाबंदियों को ऑनलाइन करना समेत अन्य महत्वपूर्ण काम इस महाअभियान के दौरान किए जायेंगे.

महाअभियान से लोगों को होगा फायदा

इस महाअभियान से होने वाले फायदे की बात करें तो, उत्तराधिकार और जॉइंट संपत्तियों के बंटवारे से जुड़े नाम बदलने के लिए आवेदन लिए जाएंगे. इसके राजस्व विभाग की टीम खुद ही घर-घर जायेगी. जमाबंदी की कॉपी और आवेदन के फॉर्म देगी. इसके बाद, गांव में शिविर लगाए जायेंगे जहां सभी आवेदन और जरूरी कागजात जमा किए जाएंगे. इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए कई सरकारी और गैर-सरकारी संघों ने भी अपना समर्थन दिया है.

Also Read: Bihar Tourist Spot: गयाजी जिले के ये हैं 5 बेस्ट पिकनिक स्पॉट, फैमिली-फ्रेंड्स के साथ कर सकते हैं फन, देखिए लिस्ट

Previous article प्यार में परफेक्ट तालमेल: अंक ज्योतिष से सुलझाइए रिश्तों की गुत्थी
Next article हिंदी के 7 सबसे कठिन शब्द, बोलने में जुबान जरूर फंसेगी, आप भी करें कोशिश
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel