केस मैनेज करने से इंकार करने पर मारपीट, फायरिंग

patna news: मसौढ़ी. केस मैनेज करने से इंकार करने पर कुछ लोगों ने एक पक्ष के दो सहोदर भाइयों को पीटकर जख्मी कर दिया.

By VIPIN PRAKASH YADAV | August 20, 2025 12:33 AM

मसौढ़ी. केस मैनेज करने से इंकार करने पर कुछ लोगों ने एक पक्ष के दो सहोदर भाइयों को पीटकर जख्मी कर दिया. आरोप है कि इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए चार राउंड दहशत फायरिंग भी की. हालांकि पुलिस ने फायरिंग की घटना से इंकार किया है. नगर के दाउदपुर मोहल्ले के राजू चौधरी के पुत्र राहुल कुमार अपने कुछ लोगों के साथ मोहल्ले के सामुदायिक भवन के पास बैठा था. इस दौरान नगर के पुरानी बाजार निवासी सिद्धनाथ यादव के पुत्र अमरनाथ उर्फ बंटी व सूरज कुमार उर्फ करण व चंदन कुमार अपने कुछ लोगों के साथ आ धमका और पूर्व में किये गये दो केस को मैनेज कर लेने को कहा. राहुल द्वारा इन सभी के विरुद्ध मसौढ़ी थाना में मामला दर्ज कराया गया था. राहुल द्वारा केस मैनेज से इंकार कर देने के बाद सभी राहुल को पीटकर जख्मी कर दिया. इधर राहुल को पीटते देख जब उसका भाई बिमलेश उसे बचाने पहुंचा तो उन्होंने पिस्तौल के बट से मारकर उसका सिर फोड़ दिया. इसी बीच दूसरे पक्ष के सिद्धनाथ यादव की पत्नी लालमुनी देवी ने साइगर चौधरी, राजू चौधरी, राजीव व रोहित, राहुल, पूरण एवं बिमलेश उर्फ गोधन चौधरी पर घर पर गाली गलौज व चाकू से मार जख्मी करने का अलग मामला दर्ज कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है