आशा बाबा एकेडमी बैद्यनाथ प्रसाद मेमोरियल क्रिकेट के क्वार्टर फाइनल में
आशा बाबा क्रिकेट एकेडमी ने एसकेवाइ क्रिकेट एकेडमी को 43 रन से हरा कर बैद्यनाथ प्रसाद मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया.
By Prabhat Khabar News Desk |
December 20, 2024 1:07 AM
पटना. आशा बाबा क्रिकेट एकेडमी ने एसकेवाइ क्रिकेट एकेडमी को 43 रन से हरा कर बैद्यनाथ प्रसाद मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. पटना के क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) ग्राउंड पर गुरुवार को खेले गये मैच में आशा बाबा क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 25 ओवर में नौ विकेट पर 183 रन बनाये. यश ने 55 और हर्षित ने 52 रन की पारी खेली. एसकेवाइ क्रिकेट एकेडमी की ओर से आदित्य राज ने 12 रन देकर 2 विकेट चटकाये. जवाब में एसकेवाइ क्रिकेट एकेडमी की टीम 21.4 ओवर में 140 रन ही बना सकी. विजेता टीम के रोहित कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार आयोजन सचिव संतोष तिवारी ने प्रदान किया.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 7, 2026 6:05 AM
Patna Live Aarti: घर बैठे करें पटना के महावीर मंदिर और इस्कॉन मंदिर के दर्शन, जानें आरती का पूरा समय
July 7, 2026 6:10 AM
July 7, 2026 6:05 AM
पटना: गुजरात के सर्राफा कारोबारी से 15 किलो सोना लूटने वाला मास्टरमाइंड बिक्रम उर्फ हुलुकवन गिरफ्तार
July 6, 2026 8:55 PM
July 6, 2026 9:33 PM
July 6, 2026 8:05 PM
July 6, 2026 7:44 PM
July 6, 2026 7:02 PM
July 6, 2026 8:31 PM
July 6, 2026 6:20 PM
