[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना कैंपस : बिहार बोर्ड : डीएलएड में स्पॉट नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

कैंपस : बिहार बोर्ड : डीएलएड में स्पॉट नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

0
कैंपस : बिहार बोर्ड : डीएलएड में स्पॉट नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

12 नवंबर अंतिम तिथि, 18 से 20 नवंबर के बीच होगा नामांकन

संवाददाता, पटना

इआरसी एनसीटीइ से मान्यता प्राप्त व बिहार बोर्ड से संबद्धता प्राप्त राज्य के डीएलएड कोर्स संचालित सभी गैर सरकारी प्रशिक्षण संस्थानों में डीएलएड प्रशिक्षण सत्र 2024-26 में रिक्त सीटों के लिए स्पॉट नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 12 नवंबर है. रिक्त सीटों का विवरण समिति के पोर्टल पर उपलब्ध है. विद्यार्थी दिये गये विवरण के आधार पर आवेदन कर सकते हैं.

13 नवंबर को औपबंधिक सूची होगी जारी

13 नवंबर को मेधा क्रम में संस्थान द्वारा औपबंधिक सूची जारी की जायेगी. 14 और 15 नवंबर को औपबंधिक सूची पर अभ्यर्थियों से आपत्ति प्राप्त की जायेगी. 16 नवंबर को उसका निराकरण किया जायेगा. प्राप्त आपत्तियों के निराकरण के बाद अंतिम मेधा सूची 18 नवंबर को प्राप्त होगा. 18 से 20 नवंबर तक सूची के आधार पर नामांकन प्रक्रिया आयोजित की जायेगी. वहीं 21 व 22 को प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थी का मेधा क्रमानुसार नामांकन लिया जायेगा. 23 नवंबर तक पोर्टल पर नामांकन को अद्यतन करना है. समिति द्वारा सरकारी संस्थानों के लिए जारी की गयी तीन चयन सूची व गैर-सरकारी संस्थानों के लिए जारी की गयी तीन चयन सूची के आलोक में अथवा सरकारी संस्थानों की स्पॉट नामांकन प्रक्रिया के तहत किसी भी संस्थान में नामांकित कोई भी अभ्यर्थी गैर-सरकारी संस्थानों की स्पॉट नामांकन की प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र नहीं हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel