अनंत सिंह और गुंजन सिंह को राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक बढ़ाई, अगली सुनवाई कब?

Anant Singh: गोपालगंज के वायरल वीडियो मामले में जदयू विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह को फिलहाल अदालत से राहत मिली हुई है. कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर लगी रोक को अगली सुनवाई तक जारी रखा है. मामले की जांच सीआईडी कर रही है और अगली सुनवाई 15 जून को होगी.

By Paritosh Shahi | June 8, 2026 2:21 PM

Anant Singh: मोकामा के जदयू (JDU) विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह को वायरल वीडियो मामले में अदालत से राहत मिली है. अदालत ने अगली सुनवाई होने तक दोनों की गिरफ्तारी पर लगी रोक को बरकरार रखा है. अब इस पूरे मामले की अगली सुनवाई 15 जून को तय की गई है. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच स्थानीय पुलिस से वापस ले ली गई थी और इसे सीआईडी को सौंप दिया गया था. सीआईडी की टीम अब इस पूरे मामले के हर एक पहलू की जांच कर रही है.

हथियार लहराने और अश्लीलता फैलाने का आरोप

यह पूरा विवाद इसी साल 2 मई को शुरू हुआ था, जब गोपालगंज जिले के सेमराव गांव का एक वीडियो इंटरनेट और सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो गया था. इस वायरल वीडियो में कुछ लोग सरेआम हथियार लहराते हुए दिखाई दे रहे थे. इसके साथ ही उस कार्यक्रम के दौरान बेहद अश्लील गानों के प्रदर्शन करने का भी गंभीर आरोप लगाया गया था. वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया था. इसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और जांच शुरू की गई.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सीआईडी की रिपोर्ट पर टिकी नजरें

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की थी. इस आधार पर गोपालगंज के मीरगंज थाने में विभिन्न कानूनी धाराओं के तहत एक एफआईआर दर्ज की गई थी. शुरुआत में स्थानीय पुलिस ने मामले की पड़ताल की, लेकिन बाद में इसकी संवेदनशीलता को देखते हुए राज्य सरकार ने केस सीआईडी के हवाले कर दिया.

फिलहाल कोर्ट से राहत मिलने के बाद विधायक अनंत सिंह और सिंगर गुंजन सिंह को गिरफ्तारी पर रोक जारी रहैगी. अब इस मामले पर 15 जून को कोर्ट में सुनवाई होगी. सीआईडी की जांच रिपोर्ट और अदालत के आदेश के बाद ही मामले की दिशा और आगे की स्थिति साफ हो पाएगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार का सबसे बड़ा गंगा पुल लगभग तैयार, 98% काम हुआ पूरा, जानिए कब खुलेगा