[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना ललन सिंह, नितिन नवीन और संजय झा पर आनंद मोहन ने उठाये सवाल, बिहार यात्रा पर भी निकलने का है प्लान

ललन सिंह, नितिन नवीन और संजय झा पर आनंद मोहन ने उठाये सवाल, बिहार यात्रा पर भी निकलने का है प्लान

0
ललन सिंह, नितिन नवीन और संजय झा पर आनंद मोहन ने उठाये सवाल, बिहार यात्रा पर भी निकलने का है प्लान
आनंद मोहन

Anand Mohan: बाहुबली नेता आनंद मोहन एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं. पिछले कुछ दिनों से वह लगातार बिहार की राजनीति पर खुलकर बोल रहे हैं. पहले उन्होंने जेडीयू को थैली की पार्टी कहा था, वहीं अब उनका एक और बयान तेजी से वायरल हो रहा है.

आनंद मोहन का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो दिल्ली का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक 24 मई को दिल्ली में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के बैनर तले एक बैठक आयोजित हुई थी. इस कार्यक्रम में आनंद मोहन अपने छोटे बेटे अंशुमन आनंद के साथ शामिल हुए थे.

इसी बैठक में बोलते हुए आनंद मोहन ने जेडीयू नेता ललन सिंह, सांसद संजय झा और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का नाम लेते हुए सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि जब ये सभी नेता भी सवर्ण समाज से आते हैं, तो फिर सिर्फ उनके बयानों पर ही सवाल क्यों उठाए जाते हैं.

आनंद मोहन बोले तो विवाद क्यों?

वीडियो में आनंद मोहन कहते दिख रहे हैं कि ललन सिंह यूजीसी जैसे मुद्दों पर कुछ नहीं बोलते, लेकिन जब आनंद मोहन बयान देते हैं तो लोग तुरंत प्रतिक्रिया देने लगते हैं. उन्होंने कहा कि संजय झा भी सवर्ण समाज से आते हैं, लेकिन उन पर कोई सवाल नहीं उठाता.

उन्होंने बीजेपी नेता नितिन नवीन का नाम लेते हुए भी कहा कि वह भी सवर्ण नेता हैं, फिर उनके बयानों पर चर्चा क्यों नहीं होती. आनंद मोहन ने कहा कि अगर वह कोई बात कहते हैं तो सबसे पहले उनके अपने समाज के लोग ही विरोध करने लगते हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

राजपूत समाज और मंत्रालय को लेकर भी उठाया सवाल

आनंद मोहन ने यह भी कहा कि बिहार में राजपूत समाज के सबसे ज्यादा विधायक होने के बावजूद प्रभावशाली मंत्रालय उस समाज को नहीं मिलता. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर भी खुलकर चर्चा होनी चाहिए.

सूत्रों के मुताबिक आनंद मोहन आने वाले दिनों में बिहार में बड़ा राजनीतिक अभियान शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि वह फिलहाल दिल्ली में हैं और 27 मई को पटना लौटेंगे.

उनके करीबी लोगों का कहना है कि आनंद मोहन जल्द पूरे बिहार का दौरा करेंगे. इस यात्रा की शुरुआत नालंदा से होने की संभावना है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में वह अलग-अलग जिलों में जाकर लोगों से सीधा संवाद करेंगे.

इसे भी पढ़ें: बिहार पुलिस के 6 IPS अब केंद्र में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी, आईजी रैंक के लिए चुने गए

Previous article हिरणपुर में खरीफ कार्यशाला आयोजित, किसानों को वैकल्पिक खेती अपनाने की दी गई सलाह
Next article Bhojpuri Sad Song: भोजपुरी सैड सॉन्ग ‘कटा जईब ट्रेन से’ रिलीज, रेखा रागिनी की आवाज ने बढ़ाई दीवानगी
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel