[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home local-news हिरणपुर में खरीफ कार्यशाला आयोजित, किसानों को वैकल्पिक खेती अपनाने की दी गई सलाह

हिरणपुर में खरीफ कार्यशाला आयोजित, किसानों को वैकल्पिक खेती अपनाने की दी गई सलाह

0
हिरणपुर में खरीफ कार्यशाला आयोजित, किसानों को वैकल्पिक खेती अपनाने की दी गई सलाह

कम अवधि वाली फसलों के चयन और पशुपालन पर दिया गया जोर 26 मई फोटो कैप्शन – हिरणपुर प्रखंड सभागार में आयोजित खरीफ कार्यशाला में मौजूद किसान व अधिकारी प्रतिनिधि, हिरणपुर घाघरजानी स्थित प्रखंड सभागार में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर से प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी दिलीप टुडू और अंचलाधिकारी ने संयुक्त रूप से की. कार्यशाला में किसानों को खरीफ मौसम के अनुरूप खेती, पशुपालन और वैकल्पिक कृषि पद्धतियों की जानकारी दी गई. कार्यशाला में किसानों को फसलों के उचित चयन, कम वर्षा की स्थिति में खेती के विकल्प और आर्थिक रूप से मजबूत बने रहने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया. अंचलाधिकारी ने किसानों को श्रीविधि से खेती के फायदे बताए. साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत निबंधन नहीं करा पाने वाले अथवा लाभ से वंचित किसानों को आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन दिया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी दिलीप टुडू ने मौसम विभाग द्वारा एल नीनो प्रभाव के कारण वर्षा में कमी की संभावना को देखते हुए किसानों को कम अवधि वाली फसलों का चयन करने और वैकल्पिक खेती अपनाने की सलाह दी. प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी ने बकरी पालन, गाय पालन, टीकाकरण और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पशुओं के उपचार के लिए टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल कर चिकित्सा सहायता प्राप्त की जा सकती है. वहीं प्रखंड कृषि पदाधिकारी कल्पना कुमारी ने किसानों को फसल बीमा कराने, किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने तथा “पर ड्रॉप मोर क्रॉप ” योजना के तहत ड्रिप इरिगेशन सिस्टम का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया. मौके पर बीपीओ ट्विंकल चौधरी सहित बड़ी संख्या में किसान और कृषि विभाग के कर्मी मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel