सौगात : जनवरी के दूसरे सप्ताह से दो अतिरिक्त एयरोब्रिज की मिलेगी सुविधा

पटना एयरपाेर्ट पर तीसरा और चौथा एयराेब्रिज जनवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू हाे जायेगा. एयराेब्रिज बनकर तैयार हाे गये हैं.

By DURGESH KUMAR | January 2, 2026 12:10 AM

संवाददाता, पटना पटना एयरपाेर्ट पर तीसरा और चौथा एयराेब्रिज जनवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू हाे जायेगा. एयराेब्रिज बनकर तैयार हाे गये हैं. तीसरे और चौथे एयराेब्रिज के एप्रूवल के लिए एयरपाेर्ट प्रशासन ने डीजीसीए काे भेज दिया है. इसे डिपार्चर गेट नंबर 11 और 12 से जाेड़ा जायेगा. विमान पार्किंग नंबर 9 पर रहेगा. फिलहाल एयरपोर्ट पर दाे एयराेब्रिज काम कर रहे हैं. पहला डिपार्चर के गेट नंबर 9 और दूसरा गेट नंबर 10 पर है. पहला उद्घाटन के समय ही इसी साल जून में स्थापित किया गया था, वहीं दूसरा 15 नवंबर से शुरू हुआ था. चाैथा गेट नंबर 12 और पांचवां 12 ए पर लगाया जायेगा पटना एयरपाेर्ट पर कुल पांच एयराेब्रिज लगने हैं. फिलहाल दाे काम कर रहे हैं. चाैथा एयरोब्रिज एयरपाेर्ट गेट नंबर 12 और पांचवां 12 ए पर लगेगा. एयराेब्रिज से जाने पर समय की बचत होगी और बारिश- धूप से भी यात्री बचेंगे. एयराेब्रिज लगने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि 2 से 3 मिनट में यात्री डिपार्चर से विमान में सीधे पहुंच जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है