पीयू : नये सत्र की एडमिशन प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से होगी पूरी
समर्थ पोर्टल को पूर्ण रूप से लागू करने के लिए कुलपति प्रो नमिता सिंह ने निर्देश जारी कर दिया है.
By AMBER MD |
February 11, 2026 7:31 PM
संवाददाता, पटना
पटना विश्वविद्यालय की ओर से नये सत्र में एडमिशन प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से पूरी की जायेगी. समर्थ पोर्टल को पूर्ण रूप से लागू करने के लिए कुलपति प्रो नमिता सिंह ने निर्देश जारी कर दिया है. समर्थ पोर्टल के द्वारा ही वेतन भुगतान, लीव मैनेजमेंट, स्पोर्ट्स मैनेजमेंट, परीक्षा आवेदन, सर्टिफिकेट के साथ ही विश्वविद्यालय के अन्य ऑफिशियल वर्क समर्थ पोर्टल के जरिये ही किया जायेगा. इसके साथ ही इ-गवर्नेंस और इ-फाइलम मैनेजमेंट भी जल्द लागू करने का निर्देश दिया गया है. इसके लिए सभी सेक्शन ऑफिसर्स को एक दिन की विशेष ट्रेनिंग भी दी जायेगी, ताकि इसे सुचारू रूप से अमल में लाया जा सके. समर्थ पोर्टल पर वेतन भुगतान के लिए इंडियन बैंक की ओर से गेटवे दिया जायेगा, जिससे समर्थ पोर्टल पर विद्यार्थी आसानी से भुगतान कर सकेंगे. इसके साथ ही समर्थ पोर्टल के जरिये एडमिशन प्रक्रिया और रिजल्ट प्रकाशन में भी त्रुटि नहीं होगी. विश्वविद्यालय के विधि पदाधिकारी सह मीडिया प्रभारी डॉ वीरेंद्र पासवान ने बताया कि समर्थ पोर्टल एक यूनिवर्सिटी इन्फॉर्मेशन सिस्टम प्रोजेक्ट है, जिसे आइआइसी दिल्ली यूनिवर्सिटी ने शिक्षा मंत्रालय के साथ मिलकर डिजाइन किया है. इसका उद्देश्य विभिन्न यूनिवर्सिटी के लिए एक ऑटोमेशन इंजन लागू करना है.
B
...