नौ टीमें आज से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करेगी, सड़कों पर अवैध कारोबार करनेवालों पर जुर्माना लगेगा

शहर में शुक्रवार से अतिक्रमण के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जायेगा. इसके लिए नौ टीमें बनायी गयी हैं. यह अभियान 31 जनवरी तक चलेगा.

By DURGESH KUMAR | January 2, 2026 12:07 AM

-दुबारा अतिक्रमण करनेवाले पर एफआइआर होगी – 31 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान संवाददाता,पटना शहर में शुक्रवार से अतिक्रमण के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जायेगा. इसके लिए नौ टीमें बनायी गयी हैं. यह अभियान 31 जनवरी तक चलेगा. पटना नगर निगम के छह अंचलों नूतन राजधानी, पाटलिपुत्र, कंकड़बाग, बाकीपुर, अजीमाबाद, पटना सिटी के साथ नगर परिषद् खगौल, फुलवारीशरीफ व दानापुर निजामत में सड़कों पर अतिक्रमण करनेवालों के खिलाफ कार्रवाई होगी. डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा अतिक्रमणकारियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने और दुबारा अतिक्रमण करने वालों पर अनिवार्य रूप से प्राथमिकी दर्ज करने को कहा है. नगर निकाय अस्थायी अतिक्रमण पर पांच हजार रुपये व स्थायी अतिक्रमण करनेवाले से 20 हजार रुपये जुर्माना ले सकते हैं. अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलायेगी.एडीएम नगर व्यवस्था अतिक्रमण हटाओ अभियान पर नजर रखेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है