शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला आरोपित गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपित युवक को कदमकुआं थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

By KUMAR PRABHAT | February 2, 2026 1:13 AM

पटना. शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपित युवक को कदमकुआं थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक विवेक सारण का रहने वाला है. युवती ने कहा कि सारण के विवेक और उसके बीच प्यार था. युवक ने शादी का झांसा दिया और दोनों पटना में साथ रहने लगे. पहले दोनों एक साल तक नाला रोड में किराये पर रहे. अक्टूबर 25 में दोनों ने किराए का घर बदल लिया और लोहानीपुर चले गए. इसी बीच युवती को पता चला कि दिल्ली में रहने वाला उसका भाई बीमार है. युवती अक्टूबर 25 में दिल्ली चली गयी. इस बीच वह विवेक से बात भी करती रही. अचानक विवेक ने उसे दिसंबर में कहा कि वह उससे शादी नहीं करेगा. युवती ने पुलिस से कहा कि जब वह जनवरी 26 में पटना आई और लोहानीपुर स्थित कमरे पर गयी तब देखा कि विवेक के साथ कमरे में कोई और लड़की है.