[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार रेजिमेंट सेंटर दानापुर में 63वीं राष्ट्रीय राइफल्स का स्थापना दिवस समारोह का आयोजन, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

बिहार रेजिमेंट सेंटर दानापुर में 63वीं राष्ट्रीय राइफल्स का स्थापना दिवस समारोह का आयोजन, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

0
बिहार रेजिमेंट सेंटर दानापुर में 63वीं राष्ट्रीय राइफल्स का स्थापना दिवस समारोह का आयोजन, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
63वीं राष्ट्रीय राइफल्स का मनाया गया स्थापना दिवस

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट
63 Rashtriya Rifles Bihar : बिहार रेजीमेंट सेंटर में मंगलवार को 63वीं राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन का 22वां स्थापना दिवस (स्थापना वर्ष 2004) धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर बटालियन के गौरवशाली इतिहास, वीरता और राष्ट्रसेवा में उसके योगदान को याद किया गया. साथ ही देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

2004 में हुआ था बटालियन का गठन

63वीं राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन की स्थापना 30 जून 2004 को कर्नल आनंद भूषण के नेतृत्व में की गई थी. इस बटालियन का गठन विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर में काउंटर इंसर्जेंसी और काउंटर टेररिज्म अभियानों के लिए किया गया था. बिहार रेजीमेंट के अंतर्गत गठित चौथी राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन होने के कारण इसे ‘द फोर्थ डाइमेंशन’ के नाम से भी जाना जाता है.

Whatsapp Image 2026 06 30 At 2.40.41 Pm
बिहार रेजिमेंट सेंटर दानापुर में 63वीं राष्ट्रीय राइफल्स का स्थापना दिवस समारोह का आयोजन, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि 4

आतंकवाद विरोधी अभियानों में निभाई अहम भूमिका

बटालियन ने जम्मू-कश्मीर में तैनाती के दौरान आतंकवादियों की घुसपैठ रोकने और आतंकवाद विरोधी अभियानों में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है. बटालियन के जवानों ने अपने अदम्य साहस, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा से कई सफल अभियान संचालित किए. उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बटालियन और सैनिकों को अनेक वीरता पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र भी प्राप्त हुए हैं.

वीर स्मृति स्थल पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

स्थापना दिवस के अवसर पर बिहार रेजीमेंट सेंटर स्थित वीर स्मृति स्थल पर विशेष श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया. समारोह में देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले बटालियन के वीर सैनिकों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया.

Whatsapp Image 2026 06 30 At 2.40.43 Pm
बिहार रेजिमेंट सेंटर दानापुर में 63वीं राष्ट्रीय राइफल्स का स्थापना दिवस समारोह का आयोजन, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि 5

इस अवसर पर बिहार रेजीमेंट के कमांडेंट ब्रिगेडियर राकेश कुमार बोरा, लेफ्टिनेंट कर्नल आर.सी. खोत, सूबेदार मेजर नारायण प्रधान सहित बड़ी संख्या में जेसीओ और जवान उपस्थित रहे.

Also Read: सीवान में दो भाइयों के बीच हिंसक झड़प, एक भाई कोमा में, पत्नी सहित 4 घायल

Previous article मौत के डर से होमस्टे में रह रही थी साई सुरभि, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत; मोहम्मद अली पर आरोप
Next article Mirzapur: The Movie: फुल मसाला एंटरटेनर और पैसा वसूल होगी… मुन्ना भैया ने बता दिया या कैसी होगी मूवी
Avatar Of Nikhil Anurag
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel