Mirzapur: The Movie Update: ओटीटी की सुपरहिट वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ अब बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज किया, जिसमें कालीन भैया के दबदबे से लेकर मुन्ना भैया की दमदार वापसी की झलक देखने को मिली. एक्शन, शानदार डायलॉग और पुराने किरदारों ने फैंस की एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दी है. इसी बीच मुन्ना भैया यानी दिव्येंदु शर्मा ने फिल्म को लेकर बड़ा दावा किया है. उनका कहना है कि इस बार फिल्म पहले से कहीं बड़े स्केल पर होगी और दर्शकों को भरपूर मसाला एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा.
Munna Bhaiya on Mirzapur: The Movie: दिव्येंदु शर्मा ने बताया कैसी होगी फिल्म

बॉलीवुड हंगामा में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का टीजर रिलीज होने के बाद दिव्येंदु शर्मा ने फिल्म को लेकर अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि इस बार फिल्म का स्केल, किरदार, एक्शन और डायलॉग्स इतने दमदार हैं कि दर्शकों को पूरा मनोरंजन मिलने वाला है.
उन्होंने आगे कहा कि फिल्म की शूटिंग करना उनके लिए बेहद मजेदार अनुभव रहा. उनके मुताबिक, ‘मिर्जापुर: द मूवी‘ पूरी तरह से मसाला एंटरटेनर है और बड़े पर्दे पर दर्शकों के लिए फुल पैसा वसूल साबित होगी.
Mirzapur: The Movie Cast: कौन-कौन से स्टार्स आएंगे नजर?
इस फिल्म में मिर्जापुर के पुराने किरदारों के साथ-साथ कई नए चेहरे भी दिखाई देंगे. फिल्म में दिव्येंदु के साथ अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल (बीना त्रिपाठी), श्वेता त्रिपाठी (गोलू), राजेश तैलंग, शीबा चड्ढा और हर्षिता गौर जैसे कई बड़े कलाकार नजर आएंगे.
मेकर्स का कहना है कि यह फिल्म मिर्जापुर की एक ऐसी अनसुनी कहानी दिखाएगी, जो आज तक किसी ने वेब सीरीज में भी नहीं देखी है. इसे गुरमीत सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं और फरहान अख्तर व रितेश सिधवानी इसके प्रोड्यूसर हैं.
Mirzapur: The Movie Release Date: कब और किन भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म?

मेकर्स ने बताया है कि ‘मिर्जापुर: द मूवी’ सिर्फ हिंदी ही नहीं, बल्कि तेलुगु भाषा में भी रिलीज होगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शक इस फिल्म का आनंद ले सकें. अब सबसे जरूरी बात कि यह फिल्म थियेटर में कब आएगी? तो डायरी में तारीख नोट कर लीजिए, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ दुनिया भर के सिनेमाघरों में 4 सितंबर 2026 को रिलीज होने जा रही है.
यह भी पढ़ें: गुड्डू भैया ने बताया क्यों खास होगी ‘मिर्जापुर: द मूवी’, नए ट्विस्ट और अलग फ्लेवर देखेंगे
यह भी पढ़ें: मिर्जापुर की गद्दी के लिए फिर होगा कालीन भैया-गुड्डू पंडित में संग्राम, देखें भौकाल मचाने वाला टीजर
