डीएसओ ने कुचायकोट व मांझा में करायी फसल कटनी

प्रति हेक्टेयर उपज दर का किया गया आकलनपदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुई कटनीसंवाददाता, गोपालगंजजिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने कुचायकोट व मांझा प्रखंडों की पंचायतों में फसल कटनी करायी. उन्होंने पंचायतस्तरीय अगहनी फसल कटनी प्रयोग मांझा प्रखंड की शेखपरसा पंचायत के रेड़वरिया गांव में करायी, जहां पर अगहनी फसल की उपज दर 51 क्विंटल 46 […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 30, 2014 5:01 PM

प्रति हेक्टेयर उपज दर का किया गया आकलनपदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुई कटनीसंवाददाता, गोपालगंजजिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने कुचायकोट व मांझा प्रखंडों की पंचायतों में फसल कटनी करायी. उन्होंने पंचायतस्तरीय अगहनी फसल कटनी प्रयोग मांझा प्रखंड की शेखपरसा पंचायत के रेड़वरिया गांव में करायी, जहां पर अगहनी फसल की उपज दर 51 क्विंटल 46 किलो ग्राम प्रति हेक्टेयर पायी गयी. इस मौके पर सांख्यिकी पर्यवेक्षक विजय कुमार मिश्र, किसान सलाहकार के अलावा किसान साकिर अली, सुभान साई सहित दर्जनों किसान मौजूद थे. वहीं, कुचायकोट प्रखंड की जलालपुर पंचायत के पेटभरिया गांव में अगहनी फसल कटनी प्रयोग कराया गया. किसान अजय राय के खेत में फसल कटनी करायी गयी. वहां उपज दर 45 क्विंटल प्रति हेक्टेयर पायी गयी. इस मौके पर कुचायकोट के बीडीओ दृष्टि पाठक प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अजय कुमार पासवान, उपमुखिया चंदेश कुमार राय, सरपंच ज्योति नारायण राय सहित कई ग्रामीण भी मौजूद थे.