आदर्श आचार संहिता लगने के बाद 1200 से अधिक हथियार हुए जब्त
लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद से 54 हजार के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया गया है, वहीं 1200 से अधिक अवैध हथियार जब्त किये गये. पुलिस मुख्यालय के अनुसार, पहले चरण की चार लोकसभा सीटों गया, नवादा, जमुई और औरंगाबाद में 24 हजार से अधिक बांड पत्र भरवाए गये
संवाददाता, पटना
पांचवें चरण में सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और सारण लोकसभा क्षेत्र में 41 हजार से अधिक लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है, जबकि 1088 लोगों पर सीसीए के तहत कार्रवाई की गयी है. इसके अलावा 180 अवैध हथियारों की बरामदगी की गई तथा 4,918 लाइसेंस प्राप्त हथियारों को जमा कराया गया है. छठे चरण में वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सिवान और महाराजगंज सीट से जुड़े इलाकों में 11,791 गैर जमानतीय वारंटों का निष्पादन किया है, जबकि 68 हजार से अधिक लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है. वहीं 1361 लोगों पर सीसीए के अंतर्गत कार्रवाई की गयी है. इस दौरान पुलिस-प्रशासन ने 299 अवैध हथियारों की बरामदगी की. आखिरी चरण में पटना साहिब, पाटलिपुत्र, नालंदा, जहानाबाद, आरा, बक्सर, सासाराम और काराकाट लोकसभा क्षेत्र में 21 हजार से अधिक के विरुद्ध गैर जमानीय वारंट जारी किया गया वहीं 55 हजार से अधिक के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गयी. इनमें 1359 के विरुद्ध सीसीए के तहत कार्रवाई की गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
