माॅनसून से पहले नहीं चालू हो सकेंगे 12 डीपीएस, अगस्त में पूरा होगा काम तब तक बनी रहेगी परेशानी
माॅनसून के दौरान भारी बारिश होने की स्थिति में भी शहर को जलजमाव से बचाने के लिए 22 ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन बनाने की योजना चार साल पहले बनायी गयी.
16 जगह चल रहा डीपीएस का निर्माण पर अब तक एक भी नहीं हुआ चालू
अनुपम कुमार, पटना
दीघा ओल्ड थाना, घुड़दौड़ रोड, करोड़ीचक और ईशोपुर ब्रह्मस्थान में नहीं मिली जमीन
नये डिजाइन के अंतर्गत ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन बनाने के लिए 2000 वर्ग मीटर के प्लॉट की जरूरत पड़ती है, जिसकी लंबाई 50 मीटर और चौड़ाई 40 मीटर हो. लेकिन डीपीएस निर्माण के लिए चिह्नित चार स्थलों-दीघा ओल्ड थाना, घुड़दौड़ रोड, करोड़ीचक और ईशोपुर ब्रह्मस्थान पर जमीन ही उपलब्ध नहीं हो सकी है. इनमें एक जगह सीओ ने जो जमीन उपलब्ध करवायी है, वह कब्रिस्तान की थी. घुड़दौड़ रोड में सरकारी जमीन नहीं उपलब्ध होने के कारण उसे खरीदना पड़ेगा. इस दिशा में प्रशासन की ओर से प्रयास किया जा रहा है, लेकिन उसकी रफ्तार बेहद धीमी है.आरके एवेन्यू और कांग्रेस मैदान में पुराने डीपीएस का बदलेगा डिजाइन
दो जगह आरके एवेन्यू और कांग्रेस मैदान कदमकुआं में पुराने डीपीएस को रिडिजाइन कर नये डीपीएस के लिए जगह बनानी पड़ेगी. इसके लिए पहले पुराने डीपीएस को तोड़ना पड़ेगा. फिर उस प्लाॅट पर कम जगह लेने वाले नये डिजाइन के अनुरूप उसे बनाना पड़ेगा, ताकि एक और डीपीएस के निर्माण के लिए जगह उपलब्ध हो सके.इन सब प्रक्रिया में अभी डेढ़-दो वर्ष लगने का अनुमान है. ऐसे में इन क्षेत्राें के लोगों की परेशानी लंबे समय तक बनी रहेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
