[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार पटना मेट्रो मार्च में मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी, जानें कब होगा उद्घाटन

पटना मेट्रो मार्च में मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी, जानें कब होगा उद्घाटन

0
पटना मेट्रो मार्च में मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी, जानें कब होगा उद्घाटन
Patna Metro

Patna Metro: पटना वासियों के शहर की लाइफलाइन बनने जा रही पटना मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर को लेकर एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो मार्च के दूसरे सप्ताह से आप भूतनाथ स्टेशन से मलाही पकड़ी के बीच मेट्रो की सवारी का आनंद ले सकेंगे.

पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (PMRC) ने इसके लिए अपनी तैयारियां युद्ध स्तर पर तेज कर दी हैं और अब बस अंतिम मुहर लगनी बाकी है.

मार्च में मेट्रो विस्तार की तैयारी अंतिम चरण में

राजधानी पटना में मेट्रो विस्तार को लेकर तैयारियां निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई हैं. भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक मेट्रो परिचालन मार्च के दूसरे सप्ताह से शुरू होने की संभावना है. इस सेक्शन में निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और सुरक्षा से जुड़ी औपचारिकताएं तेजी से पूरी की जा रही हैं.

शनिवार को भारत सरकार के इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर जनरल ने इस सेक्शन के ट्रैक्शन सिस्टम, ओवरहेड उपकरण और बिजली आपूर्ति की विस्तृत जांच की. निरीक्षण में सिस्टम को सुरक्षित और परिचालन योग्य पाया गया, कुछ छोटे सुधार तत्काल करने के निर्देश भी दिए गए.

25 फरवरी को होगा अंतिम सुरक्षा निरीक्षण

मेट्रो संचालन से पहले सबसे महत्वपूर्ण चरण कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी की जांच है. 25 फरवरी के आसपास उनकी टीम पटना पहुंचकर अंतिम निरीक्षण करेगी. उनकी स्वीकृति मिलने के बाद ही उद्घाटन की तारीख तय होगी. पटना मेट्रो रेल कापरेशन के अधिकारियों का कहना है कि सभी तकनीकी परीक्षण तेजी से पूरे किए जा रहे हैं ताकि मार्च में सेवा शुरू करने का लक्ष्य हासिल किया जा सके.

हाल ही में भारत सरकार के इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर जनरल (EIG) आनंद कुमार ने मलाही पकड़ी से भूतनाथ स्टेशन के बीच ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) का गहन निरीक्षण किया. इस दौरान कैटेनेरी मेंटेनेंस व्हीकल के जरिए बिजली की लाइनों और ट्रैक्शन सिस्टम की बारीकी से जांच की गई.

अभी खेमनीचक स्टेशन पर इंतजार

भले ही मलाही पकड़ी तक मेट्रो पहुंचने वाली है, लेकिन बीच में पड़ने वाले खेमनीचक स्टेशन पर फिलहाल ट्रेन नहीं रुकेगी. तकनीकी कारणों और जमीन मिलने में हुई देरी की वजह से इस स्टेशन का निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हो पाया है.

अधिकारियों के मुताबिक खेमनीचक स्टेशन को पूरी तरह कार्यात्मक होने में कम से कम तीन से चार महीने का अतिरिक्त समय लग सकता है. तब तक ट्रेनें इस स्टेशन से बिना रुके गुजरेंगी. वर्तमान में आईएसबीटी से भूतनाथ के बीच पहले से ही मेट्रो का ट्रायल रन और सीमित परिचालन सफल रहा है.

मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक यह विस्तार सिर्फ दूरी नहीं बढ़ाएगा, बल्कि पटना में सार्वजनिक परिवहन के भविष्य को भी नई दिशा देगा.

Also Read: बिहार की 25 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर होंगे 10-10 हजार, जानिए तारीख

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel