[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood O Romeo: अंडरवर्ल्ड रोमांस ने खींची दर्शकों की भीड़, दूसरे दिन कितने करोड़ कमाए?

O Romeo: अंडरवर्ल्ड रोमांस ने खींची दर्शकों की भीड़, दूसरे दिन कितने करोड़ कमाए?

0
O Romeo: अंडरवर्ल्ड रोमांस ने खींची दर्शकों की भीड़, दूसरे दिन कितने करोड़ कमाए?
ओ रोमियो का दूसरे दिन का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

O Romeo Box Office Collection Day 2: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की रोमांटिक थ्रिलर ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर तेज रफ्तार पकड़ ली है. पहले दिन ठीक-ठाक शुरुआत करने के बाद फिल्म ने दूसरे दिन जोरदार उछाल दिखाया. फिल्म ने दो दिनों में ही 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली. आइए आपको दूसरे दिन की कमाई बताते हैं.

दूसरे दिन बढ़ी रफ्तार

13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ओ रोमियो ने ओपनिंग डे पर 8.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे दिन फिल्म ने 12.25 करोड़ रुपये बटोरे. अब कुल कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 20.75 करोड़ रुपये हो गई है. उम्मीद की जा रही है कि रविवार को फिल्म की कमाई और बढ़ेगी.

Image 127
O romeo: अंडरवर्ल्ड रोमांस ने खींची दर्शकों की भीड़, दूसरे दिन कितने करोड़ कमाए? 3

‘तू या मैं’ से सीधी टक्कर

बॉक्स ऑफिस पर ‘ओ रोमियो’ का सामना तू या मैं से हुआ है, जिसमें आदर्श गौरव और शनाया कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं. हालांकि शाहिक कपूर की फिल्म आगे निकल गई. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘ओ’रोमियो’ ने दो दिन में 2.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

अंडरवर्ल्ड की दुनिया में रोमांस

खबरों के मुताबिक, फिल्म की कहानी लेखक हुसैन जैदी की चर्चित किताब माफिया क्ववीन्स ऑफ मुंबई से प्रेरित बताई जा रही है. फिल्म में शाहिद कपूर ‘उस्तरा’ नाम के किरदार में नजर आ रहे हैं, जबकि तृप्ति डिमरी ‘अफशां’ की भूमिका निभा रही हैं. इनके अलावा नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी, विक्रांत मैसी और तमन्ना भाटिया ने भी अहम किरदार निभाया हैं. अविनाश तिवारी फिल्म में विलेन ‘जलाल’ बने हैं.

तृप्ति डिमरी का पोस्ट

तृप्ति डिमरी ने इंस्टाग्राम पर एक ओ रोमियो में अपने किरदार के बारे में बताते हुए पोस्ट शेयर कर लिखा था, “अफशां सिर्फ एक किरदार नहीं है, वह एक साथ आग भी है और नाज़ुक भी. वह बहुत गहराई से महसूस करती है, पूरे जुनून से प्यार करती है और अपनी पूरी ताकत से लड़ती है. इस भूमिका ने मुझे चुनौती दी, मुझसे सच्चाई की मांग की और मुझे मेरे कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने पर मजबूर किया, जिसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी.”

यह भी पढ़ें- Border 2: 23 दिन बाद भी बॉर्डर 2 का जोश हाई, फिर मारी बाजी, जानें कलेक्शन

Previous article पटना मेट्रो मार्च में मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी, जानें कब होगा उद्घाटन
Next article चुनाव आयोग और बंगाल सरकार के बीच लेटर वार जारी, सीईओ ने लिखा एक और पत्र
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel