[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा साइबर ठगी करते युवक गिरफ्तार, दो मोबाइल फोन जब्त

साइबर ठगी करते युवक गिरफ्तार, दो मोबाइल फोन जब्त

0
साइबर ठगी करते युवक गिरफ्तार, दो मोबाइल फोन जब्त
सांकेतिक तस्वीर

प्रतिनिधि, वारिसलीगंज गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस ने ठगी करते एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान वारिसलीगंज थाना क्षेत्र की दोसुत पंचायत अंतर्गत गडुआ गांव निवासी दिनेश सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने रविवार की देर शाम उसे गांव के ही नदी किनारे से गिरफ्तार किया. पुलिस ने गिरफ्तार साइबर अपराधी के पास से दो मोबाइल फोन जब्त किये हैं. जांच में मोबाइल से ठगी से संबंधित कॉल डिटेल और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य पाये गये हैं. पुलिसिया पूछताछ में अभिषेक कुमार ने साइबर ठगी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. इसके बाद पुअनि अखिलेश्वर सिंह के लिखित आवेदन पर अभिषेक कुमार के विरुद्ध स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इधर, ठगी के एक पुराने मामले में पुलिस ने बाघी गांव निवासी शरण तांती के पुत्र कुंदन कुमार को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों साइबर अपराधियों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि साइबर अपराध के खिलाफ अभियान जारी है और ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel