[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज कटेया के खुदीछापर में छापेमारी में देसी शराब और नकद के साथ दो गिरफ्तार

कटेया के खुदीछापर में छापेमारी में देसी शराब और नकद के साथ दो गिरफ्तार

0
कटेया के खुदीछापर में छापेमारी में देसी शराब और नकद के साथ दो गिरफ्तार
सांकेतिक तस्वीर

कटेया. स्थानीय थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के खुदीछापर वार्ड संख्या पांच में छापेमारी कर अवैध शराब कारोबार का खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं एक आरोपित पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन घरों से 26 लीटर देसी शराब और 10 हजार 30 नकद बरामद किये हैं. बताया जाता है कि कटेया थाना पुलिस क्षेत्र में नियमित गश्त कर रही थी, इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि खुदीछापर वार्ड पांच में तीन व्यक्ति अपने-अपने घरों में अवैध रूप से देसी शराब छिपाकर रखे हुए हैं और उसकी बिक्री कर रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की. पुलिस को देखते ही तीनों आरोपित अपने-अपने घरों से निकलकर भागने लगे. पुलिस बल ने घेराबंदी कर दो आरोपितों को पकड़ लिया. वहीं एक आरोपित भागने में सफल रहा. इसके बाद पुलिस ने तीनों घरों की तलाशी ली, जहां से भारी मात्रा में अवैध देसी शराब और नकद बरामद हुए. गिरफ्तार किये गये आरोपितों की पहचान खुदीछापर वार्ड पांच निवासी नथुनी चौहान और श्याम सोनार के रूप में हुई है. पुलिस ने बरामद शराब व नकद जब्त कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel