[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद तेज रफ्तार वाहन ने पैदल सड़क पार कर रहे अधेड़ को रौंदा, माैके पर ही मौत

तेज रफ्तार वाहन ने पैदल सड़क पार कर रहे अधेड़ को रौंदा, माैके पर ही मौत

0
तेज रफ्तार वाहन ने पैदल सड़क पार कर रहे अधेड़ को रौंदा, माैके पर ही मौत

राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर मुफस्सिल थाने के ओरा गांव के समीप हुई घटना औरंगाबाद ग्रामीण. राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओरा गांव के समीप सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 48 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गयी. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के ही ओरा पंचायत अंतर्गत सिंघा बिगहा गांव निवासी मदन यादव के रूप में हुई है. घटना सोमवार की सुबह की है. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह मदन यादव अपने घर से पैदल ओरा गांव में किसी काम से गये थे. ओरा गांव से अपना काम निबटाकर पैदल घर लौट रहे थे. नेशनल हाइवे पार करने के दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात वाहन रौंदते हुए निकल गयी. घटनास्थल पर ही मदन यादव की मौत हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना परिजनों को दी. सूचना पर बदहवास परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. हालांकि, कुछ लोगों को विश्वास नहीं हुआ. इसके बाद मदन यादव के शव को सदर अस्पताल लाया गया, जहां के डॉक्टरों ने नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया. सूचना मुफस्सिल थाने की पुलिस को दी गयी. मुफस्सिल थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और परिजनों से जरूरी पूछताछ के उपरांत पोस्टमार्टम कराकर शव सौंप दिया. मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि टक्कर मार कर भागने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है. फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. घटना के बाद से परिवार वालों को रो-रोकर बुरा हाल है तो वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजें की मांग की है. पता चला कि मृतक मदन यादव के दो बेटे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel