[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा दो शराब भट्टियां ध्वस्त, 1500 लीटर जावा महुआ को किया नष्ट

दो शराब भट्टियां ध्वस्त, 1500 लीटर जावा महुआ को किया नष्ट

0
दो शराब भट्टियां ध्वस्त, 1500 लीटर जावा महुआ को किया नष्ट

पशुलिया जंगल में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई फोटो कैप्शन – जंगल में संचालित शराब भट्टी प्रतिनिधि, गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरनारायणपुर के पशुलिया जंगल में गोविंदपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने मौके से कई लीटर निर्मित महुआ शराब जब्त की, वहीं करीब 1500 लीटर जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया. साथ ही दो ज्वलंत शराब भट्टियों को भी ध्वस्त किया गया. थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पशुलिया जंगल के अंदर महुआ शराब की भट्टी चलायी जा रही है. सूचना पर थानाध्यक्ष के निर्देश पर अपर थानाध्यक्ष रमेश कुमार, एसआइ विश्वनाथ राम व सशस्त्र बल के साथ एक विशेष टीम गठित कर छापेमारी के लिए रवाना किया गया. छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने जंगल के भीतर संचालित दो अवैध शराब भट्टियों को ध्वस्त किया. मौके से लगभग 300 लीटर निर्मित महुआ शराब को जब्त किया गया, जबकि करीब 1500 लीटर जावा महुआ को नष्ट कर दिया गया. हालांकि पुलिस को देखते ही शराब धंधेबाज मौके से फरार हो गये.थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात शराब धंधेबाजों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. फरार भट्टी संचालकों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में इस तरह के गैरकानूनी धंधे को पनपने नहीं दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel